फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर भर में ‘वांटेड’ विकास के पोस्टर

Wed, 22 Jan 2014 05:44 AM IST
Pratapgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
वांटेड विकास को दबोचने के लिए पुलिस ने उसके पोस्टर पूरे शहर में चस्पा कर दिए हैं। बाजार व गलियों में पांच हजार के इनामी का पोस्टर लगवाया जा रहा है। शातिर को दबोचने के लिए लगाई टीमों को अभी तक कामयाबी नहीं मिल सकी है। विकास के तीन करीबियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह के भतीजे मुन्ना सिंह को गोली मारकर लाखों रुपए लूटने और जूबाए अध्यक्ष राजदत्त मिश्र की हत्या में शामिल विकास सिंह निवासी गोड़ें फरार है। इसके अलावा भी उसके ऊपर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक एसके वर्मा ने उसकी तलाश में पांच टीमों को लगाया है। सभी टीमें सरगर्मी से विकास की तलाश में कई जनपदों में डेरा डाले हुए हैं। आईजी की संस्तुति के बाद विकास के ऊपर पांच हजार का इनाम घोषित किया गया। पुलिस टीम को सफलता न मिलता देख अब एसपी के आदेश पर शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों के थानों पर विकास की फोटो समेत पोस्टर भेजा गया। जो बाजारों और चौराहों पर पुलिसकर्मी चिपका रहे हैं। शातिर विकास को दबोचने के लिए पुलिस अब पब्लिक की शरण में है। फोटो देखकर आम आदमी भी पुलिस को विकास की खबर दे सकता हैं। यदि विकास पकड़ा गया तो सूचना देने वाले को पांच हजार का इनाम मिलेगा। एसपी ने बताया कि विकास सिंह के बारे में बताने वाले का नाम पता पूरी तरह गोपनीय रहेगा। आजमगढ़ और वाराणसी से उठाए गए तीन लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है लेकिन उनसे अभी तक कोई सटीक जानकारी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें