फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज

Sun, 16 Jun 2013 05:30 AM IST
Pratapgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। कंधई क्षेत्र से किशोरी को अगवा करने का मामला पुलिस की पूछताछ में झूठा पाया गया। किशोरी अपने दोस्त से मिलने खुद ही सई नदी किनारे आई थी। वहां उसके साथ दो लोगों ने दुराचार किया। किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ दुराचार की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कोहंडौर क्षेत्र की किशोरी ने शुक्रवार को बताया था कि सुबह नौ बजे किसुनगंज बाजार जाते समय तिवारीपुर गांव से बोलेरो सवार लोगों ने उसे अगवा किया और प्रतापगढ़ में सई नदी किनारे बलात्कार किया। उसकी शिकायत पर कंधई पुलिस ने शाम को ही उसे मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस की पूछताछ में किशोरी ने बताया कि उसका दोस्त इलाहाबाद में रहता है। उससे बातचीत के बाद वह सई तट पर मिलने गई थी। वहां चार लोग आए तो उसका दोस्त भाग निकला। इसके बाद दो लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी की तहरीर पर नगर कोतवाली में चार लोगों के खिलाफ बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज की गई। प्रभारी शहर कोतवाल प्रभातेश श्रीवास्तव ने बताया कि किशोरी से बातचीत के बाद एफआईआर लिखी गई है। उसके दोस्त को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें