प्रतापगढ़। सुप्रीम कोर्ट द्वारा गुटखा उत्पादन और बिक्री पर लगाई गई रोक का असर फिलहाल तो बेल्हा में नहीं दिखा। मंगलवार को भी शहर से लेकर गांवों तक दुकानों में धड़ल्ले से गुटखा बिकता रहा।
सुप्रीम कोर्ट का रुख देखते हुए प्रदेश सरकार ने सोमवार शाम से ही गुटखा बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसका असर फिलहाल बेल्हा में नहीं दिखा। दुकानों पर पूर्ववत गुटखा रखा रहा और धड़ल्ले से बिकता भी रहा। जिला प्रशासन द्वारा कहीं भी गुटखा बिक्री के खिलाफ कोई अभियान नहीं चलाया गया। कुछ जागरूक दुकानदारों ने गुटखा झोले में रख लिया था और अपरिचित ग्राहकों को देने से इनकार कर दिया लेकिन परिचित लोग उनसे पूर्ववत खरीदते रहे।