प्रतापगढ़। पुलिस लाइन से सिपाही की बाइक चोरी हो गई। उसने साथियों पर शक जताते हुए तीन सिपाहियों के खिलाफ बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सिविल लाइन चौकी प्रभारी मामले की जांच कर रहे हैं।
पट्टी कोतवाली में तैनात सिपाही राम सिंह इन दिनों पुलिस लाइन में ड्यूटी कर रहा है। दो दिन पहले उसकी बाइक चोरी हो गई। उसने घटना की शिकायत आरआई से की तो उन्होंने शहर कोतवाल को पत्र लिख दिया। कोतवाली में रविवार को सिपाही जय शुक्ला, राजा प्रताप और ओमनाथ को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज की कराई गई है। विवेचक सिविल लाइन चौकी प्रभारी नामवर सिंह ने बताया कि वह पुलिस लाहन में रहने वाले सिपाहियों पर आरोप लगा रहा है लेकिन वे लोग इनकार कर रहे हैं। अभी पूछताछ की जा रही है।
इधर विवेकनगर निवासी शिक्षिका रीता श्रीवास्तव के घर हुई चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रीता के घर से तीन दिन पूर्व चोर 12 हजार रुपये और करीब दो लाख का जेवर उठा ले गए थे। पीड़ित परिवार कई दिनों से कोतवाली का चक्कर लगा रहा था। रविवार शाम रिपोर्ट दर्ज की गई।