फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकाल महोत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

Thu, 14 Mar 2013 05:30 AM IST
Pratapgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। भयहरणनाथ धाम में तेरहवें महाकाल महोत्सव का पौधरोपण के साथ भव्य समापन हुआ। इसमें भारतीय संस्कृति की झलक दिखी। सांसद रत्ना सिंह के प्रतिनिधि ने कहा कि जल्द ही धाम का विकास केंद्रीय पर्यटन निधि से कराया जाएगा। इसके लिए सांसद पूरा प्रयास करेंगी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पार्श्व गायक रवि त्रिपाठी ने कहा कि महोत्सव तो बहुत सारे होते हैं लेकिन महाकाल महोत्सव में लोक उत्सव होता है। इसमें यहां का स्थानीय समाज भाग लेता है। पर्यावरण सम्मेलन से कार्यक्रम का आगाज सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने किया। डॉ. समाज शेखर ने अजय को पर्यावरण रत्न सम्मान देकर सम्मानित किया। महोत्सव में कवि सम्मेलन में जनकवि प्रकाश, अनीश देहाती, परवाना, बिहारीलाल अंबर, सागर सत्यार्थी, अनाड़ी, अशोक अग्रहरि, विनय ने काव्य पाठ से लोगों का उत्साह बढ़ाया। महोत्सव में बाल अधिकार पर बाल कल्याण समिति की कार्यशाला का आयोजन दिवाकर दिग्गज ने किया। इसमें बच्चों को जागरूक किया गया। सांसद प्रतिनिधि रमेश सिंह, कांग्र्रेस जिलाध्यक्ष मोहम्मद इशहाक खां, आभा शंकर शर्मा, राज कुमार शुक्ला, उमाकांत पांडेय समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें