फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने उठाया सई की सफाई का बीड़ा

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Pratapgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। बेल्हा देवी मंदिर सई नदी में श्रमदान कर एमडीपीजी की छात्राओं ने घाट पर सफाई कार्य किया। उन्होंने अन्य लोगों को भी श्रमदान की सीख दी। राष्ट्रीय सेवायोजना शिविर महिला इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डा. स्नेहलता पाण्डेय ने एक दिवसीय आयोजन की अगुवाई की।
विज्ञापन

लोगों में प्रकृति के प्रति प्रेम करने की उम्मीद से सभी सई घाट पर पहुंची छात्राओं ने खुद सफाई कार्य किया। लोगों को उन्होंने इसके जरिए प्रकृति प्रदत्त चीजों के संरक्षण का मंत्र दिया। डा. स्नेहलता ने कहा कि आज नदियों में कचरे फेंके जा रहे हैं। यह पर्यावरण और प्रकृति दोनों के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। इस पर प्रतिबंध लगना जरूरी है। यह काम किसी एक व्यक्ति या वर्ग के सोचने से संभव नहीं है। इसके लिए सभी समुदाय व उम्र के लोगों को आगे आना होगा। स्नातक स्तर की लगभग 100 छात्राओं ने एक स्वर में प्रकृति प्रदत्त सुविधाओं के संरक्षण का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम में कंचन, मनीषा, दीप्ति, नेहा, सृष्टि, शिप्रा, शहनाज, फिरदौस, अर्चना, रागिनी आदि का सहयोग भरपूर सराहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें