फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान : लुटेरे हो सकते हैं स्टेशन के टेंपो चालक

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Pratapgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर टेंपो लेकर मौजूद रहने वाले लोगाें में जहरखुरान भी शामिल हैं। एक टेंपो चालक ने दिल्ली से आ रही महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर लूट लिया और उसे बेहोशी की हालत में जेठवारा इलाके में फेंक दिया। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के बाहर अवैध रूप से टेंपो चालकों ने स्टैंड बना रखा है। स्टेशन प्रशासन के साथ ही जीआरपी, आरपीएफ भी इन पर कोई रोक नहीं लगा पा रही है। इनमें से कुछ लोगाें ने यात्रियाें को लूटने का धंधा शुरू कर दिया है। हथिगंवा थाना क्षेत्र के कटरा गांव निवासी स्व. मो. मूसा की पत्नी रजिया बानो (50) तीन माह पहले दिल्ली में रहने वाले अपने बेटे के पास गई थी। वह शुक्रवार की सुबह पद्मावत एक्सप्रेस से स्टेशन पहुंची और घर जाने के लिए एक टेंपो बुक करा लिया। दोपहर के करीब वह जेठवारा इलाके में बेहोशी की हालत में पड़ी रही। राहगीराें की सूचना पर जेठवारा के सिपाही पहुंचे और उसके पास मौजूद डायरी से बेटे के नंबर पर फोन किया तो उसकी पहचान हुई। बेटे की सूचना पर परिजन पहुंचे और उसे जिला अस्पताल ले आए। शाम तक महिला के होश में न आने के कारण उससे हुई लूट की जानकारी नहीं मिल सकी। एसओ जीआरपी पीके सिंह को टेंपो चालकों के कारनामे की जानकारी नहीं थी। उन्हाेंने कहा कि वह महिला से बातचीत करके टेंपो चालक को ट्रेस करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें