फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी से टकराई मैजिक, तीन मरे

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Pratapgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडा। कुंडा कोतवाली क्षेत्र के गयासपुर मौली के समीप मानव रहित रेलवे क्रासिंग पर मैजिक लोडर मालगाड़ी की चपेट में आ गया। हादसे में लोडर मालिक और एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल चालक ने इलाहाबाद में दम तोड़ दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मैजिक लोडर के बीच का हिस्सा ट्रेन के इंजन में फंसकर लगभग डेढ़ किमी दूर तक घिसटता चला गया। मालगाड़ी रुकने पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने सभी को बाहर निकालकर सीएचसी भेजा।
विज्ञापन

हथिगवां थाना क्षेत्र के गोपालगंज शाहपुर गांव निवासी तीरथ गोभी की खेती करता है। रविवार को वह गोभी मैजिक लोडर पर लादकर बाबूगंज बाजार जा रहा था। रविवार सुबह पौने दस बजे के करीब गयासपुर मौली स्थित मानव रहित क्रासिंग पार करने के दौरान बीच ट्रैक में मैजिक लोडर बंद हो गया। चालक उसे स्टार्ट करने का प्रयास कर रहा था, इसी दौरान ऊंचाहार से इलाहाबाद की ओर जा रही मालगाड़ी उससे टकरा गई। मैजिक इंजन में ही फंस गई। ट्रेन चालक मालगाड़ी रोकने का प्रयास करते-करते लगभग डेढ़ किमी तक निकल गया। सूचना पर पहुंचे कोतवाल सर्वेश मिश्रा ने सभी को किसी प्रकार निकलवाकर सीएचसी कुंडा भेजा। जहां चिकित्सकों ने तीरथ (45) पुत्र महादेव निवासी शाहपुर गोपालगंज एवं सत्यजीत उर्फ मुन्ना (40) निवासी फरेदूपुर कुंडा को मृत घोषित कर दिया। चालक लालजी (30) पुत्र बब्बन यादव निवासी फरेदूपुर कुंडा को गंभीर हालत में एसआरएन इलाहाबाद रेफर किया गया। जहां उसकी भी मौत हो गई। दुर्घटना के कारण मालगाड़ी के इंजन में भी खराबी आ गई। इससे 11.55 बजे तक मालगाड़ी भी वहीं खड़ी रही। चालक ने खराबी दूर कर किसी प्रकार ट्रेन आगे बढ़ाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें