फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौका गांव में सीएसएम नगर के युवकों का कहर

Fri, 05 Oct 2012 12:00 PM IST
Pratapgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़/कांधरपुर। कालेज में छेड़खानी के विवाद में सीएसएम नगर के युवकों ने बेल्हा की सीमा में घुसकर ग्रामीणों पर कहर ढाया। गांव के लोगों के एकजुट होने पर हमलावर भागने लगे तो ग्रामीणों ने एक को दबोच लिया और पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

कोहंडौर थाना क्षेत्र के चंदौका गांव में गुरुवार शाम सीएसएम नगर जिले के भादर गांव निवासी करीब दो दर्जन से अधिक युवकों ने लाठी-डंडे से लैस होकर धावा बोल दिया। गांव में घुसते ही हमलावरों ने लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटना शुरू कर दिया। इससे अफरा-तफरी मच गई। जो भी सामने पड़ा उसी पर लाठी-डंडे बरसने लगे। दस से अधिक महिलाएं और बच्चे चोटहिल हो चुके थे। अराजकता फैलाने वालों ने छप्पर भी गिरा दिया। जानवरों को भी पीटा। लोगों को माजरा समझ में नहीं आया। इस पर ग्रामीण एकजुट हो गए और जवाबी मोर्चा खोल दिया। इस पर हमलावर भागने लगे। मगर ग्रामीणों ने घेराबंदी कर एक युवक को दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई की। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। कोहंडौर पुलिस पकड़े गए युवक से पूछताछ कर रही है। ग्रामीणों की मानें तो कालेज में छेड़खानी को लेकर बुधवार को भादर और चंदौका गांव के लोगों के बीच विवाद हुआ था। इसे लेकर छात्रों के बीच बदले की चिनगारी सुलग रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें