फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रवि का अभिनय में भी दिखेगा जलवा

Fri, 05 Oct 2012 12:00 PM IST
Pratapgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। गायन के जरिए देश-विदेश में पहचान बनाने वाले बेल्हा के गायक रवि त्रिपाठी का जलवा अब अभिनय में भी दिखेगा। विवाह नामक फिल्म से उन्होंने इस क्षेत्र में कदम रख दिया है। मार्च तक यह फिल्म सिनेमाघरों में पहुंचने की उम्मीद है। अभिनय की दुनिया में पदार्पण करने वाले वर्तमान में रवि त्रिपाठी बेल्हा के चौथे कलाकार होंगे। इस समय श्वेता तिवारी, अनुपम श्याम ओझा और वेदिता प्रताप सिंह अपनी कला से बेल्हा का नाम रोशन कर रही हैं।
विज्ञापन

संगीत की दुनिया में रवि त्रिपाठी किसी परिचय के मोहताज नहीं है। अपनी गायकी का जलवा वह देश ही नहीं विदेशों में भी बिखेर चुके हैं। उन्हें चीन में आयोजित पिछले एशियाई खेलों के समापन समारोह में गायन के लिए आमंत्रित किया गया था। यही नहीं कुछ दिन पहले सुरों का जादू बिखेरने के लिए कई देशों की यात्रा पर भी थे। प्रत्येक रविवार को जीटीवी पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक रामायण में भी संगीतकार रवींद्र जैन ने रामचरित मानस की चौपाइयों में इन्हीं से स्वर दिलाया है।
गायिकी के बाद रवि ने अब अभिनय के क्षेत्र में भोजपुरी फिल्म विवाह से कदम रखा है। फिल्म के आखिरी चरण की शूटिंग मिर्जापुर के चुनार क्षेत्र में चल रही है। रवि के मुताबिक फिल्म की मुख्य भूमिका में उनके साथ विक्रांत सिंह और अंजना सिंह हैं। फिल्म के निर्माता विनय झा और निर्देशक रवि कश्यप हैं। गीतकार और संगीतकार सुजीत चौबे हैं। गीतों को रवि के अलावा तृप्ति शाक्य और विनोद राठौर ने स्वर दिया है। उनके मुताबिक यह एक सामाजिक फिल्म है। इसमें अवधी भाषा का भी समावेश है। फिल्म के माध्यम से पर्यावरण संतुलन के लिए वृक्षारोपण का संदेश भी दिया गया है। फिल्म की शूटिंग अक्तूबर तक पूरी हो जाएगी और मार्च तक परदे पर आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें