फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: साल भर में गैंगस्टर की 99 एफआईआर पंद्रह अपराधी हो चुके हैं जिला बदर

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ष 2025 में पुलिस ने अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखा। साल भर के भीतर पुलिस ने गैंगस्टर के 99 एफआईआर 377 लोगों के खिलाफ दर्ज की। गैंगस्टर एक्ट के तहत 16 मामलों में पुलिस ने 16.50 करोड़ की संपत्ति जब्त की।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के अनुसार 15 बदमाशों को जिला बदर किया गया। 124 अवैध शस्त्र व एक फैक्टरी बरामद की। एनडीपीएस एक्ट के तहत 52 एफआईआर में 83 लोग आरोपी बने। 138 बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोली गई। 109 अपराधियों के 28 गैंग पंजीकृत हुए। 138 बदमाशों पर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई हुई। पुलिस की 56 मुठभेड़ के दौरान 83 अपराधी पकड़े गए।
मानिकपुर के मुंदीपुर में मादक पदार्थ तस्कर के घर से करोड़ों रुपये के मादक पदार्थ व दो करोड़ रुपये बोरे में मिले। इस कार्रवाई ने मादक पदार्थों का कारोबार करने वालों की कमर तोड़ दी। मौजूदा समय में ऑपरेशन प्रहार के जरिए मादक पदार्थ की तस्करी करने वालों पर पुलिस की कार्रवाई जारी है। फर्जी तरीके से लोगों की जमानत लेने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। एसपी ने बताया कि अपराध नियंत्रण के लिए हर सख्त कदम उठाया जाएगा। किसी को भी कानून हाथ में लेने नहीं दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें