फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर ईट भट्ठे के मुंशी से 98 हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार से घर लौटते समय ईंट भट्ठे के मुंशी को तमंचा सटाकर बदमाशों ने 98 हजार रुपये लूट लिए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस छानबीन के बाद लौट गई। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के श्रीपुर निवासी अरुण कुमार पटेल महेशगंज थाना क्षेत्र के हरनाहर में स्थित ईंट-भट्ठे पर मुंशी का काम करता है। सोमवार की शाम वह बैंक आफ इंडिया शाखा से रुपये निकालने गया था। व
हां से उसने एक लाख रुपये निकाले। जिसमें से दो हजार रुपये का बाजार से सामान खरीद लिया। इसके बाद वह बाइक लेकर घर के लिए चल पड़ा। रास्ते में पंडित रामकर्ण इंटर कॉलेज उदियापुर के करीब बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उसे रोक लिया। बदमाश तमंचा सटाने के बाद उसके पास रहे 98 हजार रुपये छीनकर भाग निकले। बदमाशों के भागने के दौरान अरुण कुमार ने शोर मचाया तो आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे।
विज्ञापन

कुछ लोगों ने बदमाशों का पीछा भी किया, मगर वे हाथ नहीं लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन करने लगी। कुछ देर बाद एएसपी पश्चिमी रोहित मिश्र भी आ गए। इस मामले में सोमवार को पीड़ित अरुण कुमार ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें