जिले में नेशनल अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड का लाइसेंस रद्द हो गया है। भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंक के 974 खातेदारों के जमा पांच करोड़ रुपये जल्द वापस करने को कहा है। हालांकि 24,257 खातेदारों को 15 करोड़ रुपये का भुगतान पहले ही किया जा चुका है।
जिले में नेशनल अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की पांच शाखाएं संचालित थीं। इन शाखाओं में 25,231 खातेदार थे। भारतीय रिजर्व बैंक ने दो साल पहले ही दस हजार रुपये से अधिक की धनराशि निकासी पर रोक लगा दी थी। वहीं, आरबीआई ने अब बचे हुए 974 खातेदारों को पांच करोड़ रुपये का भुगतान करने के लिए बजट जारी किया है।
वर्जन
नेशनल अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड में 974 खातेदारों को पांच करोड़ रुपये का भुगतान होना है। बाकी सभी खातेदारों को भुगतान कर दिया गया है। जल्द ही यह रकम भी खातेदारों को मिल जाएगी। - देवेंद्र वर्मन, सहायक निबंधक, सहकारिता।
कर्मचारी हुए बेरोजगार
मुख्यालय और शाखाओं में तैनात कर्मचारी अब बेरोजगार हो गए हैं। दरअसल में बैंक की आमदनी पर ही कर्मचारियों का वेतन निर्गत होता था। मगर घाटे की वजह से कई कर्मचारी पहले ही नौकरी छोड़ चुके हैं।