हैप्पी पैरेंटिंग में विशेषज्ञों ने दिए टिप्स
प्रतापगढ़। साकेत गर्ल्स पीजी कॉलेज एवं साकेत गर्ल्स इंटर कॉलेज के सभागार मेें सोमवार को हैप्पी पैरेंटिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुभारंभ करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक डा. एसपी यादव ने छात्राओं को मतदान के लिए शपथ दिलाई। मनोवैज्ञानिक मृदुला जैन ने कहा कि बिना किसी शर्त के बच्चों के साथ जो व्यवहार किया जाता है और किसी प्रकार की तुलना नहीं की जाती, उससे बच्चे के व्यक्तित्व का सही विकास होता है।
आहार विशेषज्ञ वैशाली वर्मा ने हैप्पी पैरेंटिंग के गुर सिखाए। मनोवैज्ञानिक गिरिजेश श्रीवास्तव ने बताया कि किसी कार्य को जबरदस्ती न कराएं। कार्यक्रम के समापन के दौरान डा. पीयूषकांत शर्मा ने अभिभावकों को मतदान के लिए की शपथ दिलाई। अध्यक्षता डा. वीपी सिंह ने की। इस अवसर पर डा. एसपी त्रिपाठी, डा. आरके मिश्रा, डा. पीबी सिंह आदि मौजूद रहे।
फोटो 00
सादगी से भरा था मनोहर परिकर का जीवन
जगह-जगह गोवा के सीएम और पूर्व रक्षामंत्री को दी गई श्रद्धांजलि
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। देश के पूर्व रक्षा मंत्री व गोवा के सीएम मनोहर परिकर के निधन पर जिले में शोक की लहर रही। राजनैतिक पार्टियों के कार्यालयों एवं स्कूलों में श्रद्धांजलि सभा कर पूर्व रक्षामंत्री के निधन पर संवेदना जताई गई। अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। दो मिनट का मौन रखकर शोक जताया। सांसद हरिवंश सिंह ने भी परिकर के निधन पर शोक जताया। कहा कि वह विलक्षण प्रतिभा के धनी थे।
बाबागंज स्थित भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष भाजपा हरिओम मिश्र की अध्यक्षता में शोकसभा का आयोजन हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना प्रकट की। जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष जवाहरलाल श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष राजेश सिंह, महामंत्री अशोक मिश्रा, राय साहब सिंह, चंद्रप्रकाश पाल ने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर जिलामंत्री राजकुमार पाल, सभासद अनिल सिंह, सिद्धार्थ सिंह, विक्रम सिंह, मीडिया प्रभारी गिरीश पांडेय आदि मौजूद रहे। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रवि गुप्ता की अध्यक्षता में शोक सभा हुई। जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन की बैठक अध्यक्ष लीलाधर दूबे की अध्यक्षता में हुई। दौरान पूर्व रक्षामंत्री के निधन पर अधिवक्ताओं ने सर्वसम्मति से न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। शोकसभा में वरिष्ठ उपाध्यक्ष विक्रम सिंह, उपाध्यक्ष बृजेंद्र, विद्यासागर शुक्ला, अवनीश पांडेय, शेष बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे। शहर के वीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में पूर्व रक्षामंत्री को शिक्षकों एवं बच्चों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। निदेशिका अलका सिंह ने पूर्व रक्षामंत्री के जीवन पर प्रकाश डाला। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पदाधिकारियों ने शोक सभा की। दहिलामऊ स्थित अटल भवन कैंप कार्यालय पर हुई शोक सभा में भाजयुमो काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री वरुण प्रताप सिंह, अंशुमान सिंह, सुनील दुबे, अभिषेक सिंह, संतोष तिवारी, शुभम, सर्वेश, सुजीत, पंकज सिंह, राजू यादव, मोनू मिश्र आदि मौजूद रहे।