फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच के चक्कर में लटक गया मानिकपुर विद्युत उपकेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
एनएच के चक्कर में अटक गया मानिकपुर विद्युत उपकेंद्र
विज्ञापन

एनएच चौड़ीकरण के लिए 65 पोल उखाड़ने का नोटिस, परेशान हैं विद्युत विभाग
निर्माण कार्य पूरा हुआ तो अब 33 हजार की लाइन जोड़ने में एनएच का पेच
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। मानिकपुर विद्युत उपकेंद्र का काम एनएच (राष्ट्रीय राजमार्ग) के चक्कर में लटक गया है। 33 हजार की लाइन उपकेंद्र से जोड़ने के लिए 65 पोल स्थापित किए गए थे। लाइन खींची जानी थी, मगर एनएच चौड़ीकरण के फेर में यह कार्य फिर से लटक गया है। एनएच ने विद्युत विभाग को 33 हजार की लाइन के लिए ग्राउटिंग किए गए पोल उखाड़ने का नोटिस थमाया है। जिससे उपकेंद्र संचालित नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन

जिले को बिजली से रोशन करने के लिए शासन की ओर सौभाग्य योजना संचालित की गई है। इसके तहत लगभग छह हजार मजरों को विद्युतीकरण से संतृप्त करने का दावा विभाग ने किया है। योजना के तहत 389 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार जिले में एक लाख सात हजार लोगों को कनेक्शन नि:शुल्क वितरित किए गए हैं, जो बिजली से अपने घरों को रोशन कर रहे हैं। इससे उपकेंद्रों पर लोड अधिक बढ़ गया है। पुराने होने के कारण कुंडा उपकेंद्र व मानिकपुर उपकेंद्र पर ज्यादा भार है। दोनों उपकेंद्रों का लोड कम करने के लिए विद्युत विभाग की ओर से मानिकपुर में नया उपकेंद्र स्थापित करने की योजना बनाई गई। निर्माण कार्य भी तेजी से शुरू हुआ। उपकेंद्र लगभग बनकर तैयार भी हो गया है। सबस्टेशन को 33 हजार की लाइन से जोड़ने के लिए विभाग ने 65 पोल स्थापित किए थे। प्रयागराज-लखनऊ राजमार्ग पर पोल लगाए गए थे। महीनेभर से इसका कार्य चल रहा था। संभावना जताई जा रही थी कि जल्द ही लाइन खींचकर उपकेंद्र को संचालित किया जाएगा। मगर अब एनएच के चौड़ीकरण के पेच के चलते यह कार्य रुक गया है। जल्द ही चौड़ीकरण का कार्य शुरू होगा। जिसके दायरे में सभी 65 पोल आ रहे हैं। एनएच ने पोल स्थानांतरित करने के लिए विद्युत विभाग को नोटिस थमाया है। नोटिस मिलने से विद्युत विभाग के अधिकारी अब पोल उखाड़ने की योजना बना रहे हैं। अब पोल उखाड़ने व सर्वे कर पुन: पोल स्थापित करने में समय लगेगा। इससे उपकेंद्र को संचालित करने का काम अटक गया है। विभाग अब पोलों को स्थानांतरित करने की योजना बना रहा है। अधीक्षण अभियंता एसके सिंह ने बताया कि पोल स्थानांतरित करने का नोटिस मिला है। 65 पोल इसके दायरे में आए हैं। जल्द ही इन्हें स्थानांतरित कर 33 हजार केवीए की लाइन को उपकेंद्र से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें