फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

101 अवैध देशी शराब के साथ 4 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

101 अवैध देशी शराब के साथ 4 गिरफ्तार
मानधाता व स्वॉट टीम की कार्रवाई, चार भागने में रहे कामयाब
शराब की शीशियों पर चढ़ा रहे थे यूपी में बेचने का रैपर
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। अवैध देशी शराब के साथ पुलिस ने चार लोगों को दबोच लिया। जबकि चार लोग भागने में कामयाब रहे। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है। बरामद शराब 101 पेटी बताई जाती है।
मानधाता पुलिस व स्वॉट टीम अवैध शराब के कारोबार करने वालों की तलाश में थी। मुखबिर से पता चला कि भगवतगंज मार्ग पर सराय मुरार सिंह के पुल के करीब किसी वाहन से अवैध देशी शराब उतारी गई है। जिसे काली पन्नी से ढककर छिपाया गया है। इस सूचना पर पुलिस टीम उस स्थान पहुंची। पुलिस को देख वहां मौजूद लोग भागने लगे। पुलिस ने सभी को दौड़ाकर पकड़ लिया। पकड़े गए घनश्याम पुत्र दान बहादुर निवासी ढेरहना मानधाता, संजय श्रीवास्तव पुत्र जीतलाल निवासी कटरामेदनीगंज, चंदू सिंह पुत्र चैथी सिंह निवासी भुआलपुर कटरा व ज्ञानचंद्र पुत्र कालूराम निवासी चांदपुर थाना मानधाता ने पूछताछ में बताया कि अजय उर्फ नन्हके गुप्ता पुत्र मातादीन निवासी कटरामेदनीगंज, अनिल सिंह पुत्र लालता प्रसाद सिंह निवासी भदोही, ज्ञान बहादुर उर्फ पप्पू पुत्र राम शिरोमणि निवासी सरायखांडेराय व संदीप सिंह निवासी बरहुआ भोजपुर यह अवैध शराब, रैपर व सील उपलब्ध कराए थे। जिसे उन शराब की शीशियों पर चिपकाना था। रैपर सेल फार यूपी लिखा हुआ था। रैपर चिपकाने के बाद अवैध शराब वाहनों पर लोड कर दिया करते हैं। पूछताछ के बाद प्रकाश में आए शराब तस्करों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने दबिश दी लेकिन वे नहीं मिले। उनके पास से 101 पेटी अवैध देशी शराब बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट-----
जेठवारा क्षेत्र में खुलेआम बिक रही अवैध शराब
जेठवारा इलाके में खुलेआम अवैध शराब की बिक्री चल रही है। इलाके के बाबूपुर समेत आसपास के गांवों में अवैध शराब की बिक्री जारी है। पुलिस को मामले की जानकारी भी रहती है लेकिन कोई कार्रवाई करने के बजाय मौन साधे रहती है। शराब बिक्री से इलाके के लोग नशे की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें