फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब की लापरवाही: नाम वही, बदल दिया फोटो

Tue, 05 Feb 2019 12:55 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की लापरवाही - फोटो : अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
 यूपी बोर्ड की लापरवाही की सजा परीक्षार्थी भुगत रहे हैं। आलम यह है कि प्रवेश पत्र में नाम किसी का है और फोटो किसी और की लगा दी गई है। केंद्र व्यवस्थापकों की सूझबूझ से छात्र-छात्राएं परीक्षा में तो शामिल हो जाएंगे, मगर फोटो दुरुस्त कराने के लिए अब बोर्ड का चक्कर लगाना पड़ेगा।  यूपी बोर्ड की परीक्षाएं प्रारंभ होने के पहले ही खामियां उजागर होने लगी हैं। प्रवेश पत्र में भारी त्रुटियां होने से छात्र-छात्राओं की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन


प्रवेश पत्र में नाम किसी का है और फोटो किसी और की लगा दी गई है। रानीगंज इलाके के संसारियापुर इंटर कॉलेज के इंटरमीडिएट के छात्र अभिषेक विश्वकर्मा के प्रवेश पत्र पर नाम तो उनका लिखा हुआ है, मगर फोटो किसी और की लगी हुई है। जीआीईसी के छात्र अभिनव सिंह के प्रवेश पत्र में फोटो तो उनकी लगी हुई है, मगर नाम अभिजीत मिश्र लिखा हुआ है। यह तो महज उदाहरण हैं। ऐसे दर्जनों परीक्षार्थी हैं, जो प्रवेश पत्र लेने के बाद दुरुस्त कराने के लिए चक्कर लगा रहे हैं।

बालक-बालिकाओं के कोड में भी काफी गड़बड़ी की गई है। बालिकाओँ का कोड गलत होने के कारण छात्रों के साथ उनका भी केंद्र बदल दिया गया है। दरअसल, बालकों के एक और बालिकाओं के लिए दो कोड का प्रयोग किया जाता है। कंप्यूटर की गड़बड़ी से अधिकांश छात्राओं का कोड बदल गया है। इससे उनका परीक्षा केंद्र भी बदल गया है। डीआईओएस एसपी यादव ने बताया कि छोटी-मोटी जो गड़बड़ी हु
विज्ञापन
विज्ञापन

ई है, केंद्र व्यवस्थापक अपने स्तर से सुधार कर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें