फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

र्वे पूरा, जल्द शुरू होगा रेलवे लाइन का दोहरीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्वे पूरा, जल्द शुरू होगा रेलवे लाइन का दोहरीकरण
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड ने कार्यदायी एजेंसी को लाइन बिछाने की सौंपी जिम्मेदारी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। इलाहाबाद से फैजाबाद के बीच डबल रेल लाइन बिछाने का सर्वे पूरा हो गया है। जल्द ही डबल लाइन बिछाने का कार्य भी शुरू हो जाएगा। रेलवे बोर्ड की ओर से नामित कार्यदायी एजेंसी को टेंडर भी दे दिया है। विभाग के कर्मचारी बता रहे हैं कि 2019 के पहले डबल लाइन निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा। इससे ट्रेनों की स्पीड भी बढ़ेगी।
इलाहाबाद से फैजाबाद के बीच डबल रेलवे ट्रैक न होने के कारण जंक्शन से गुजरने वाली टे्रेनें अपने समय की पटरी पर नहीं दौड़ पा रहीं हैं। इसके चलते यात्रियों को जहां ट्रेन के लेट लतीफी के चलते परेशान होना पड़ता है वहीं रेलवे के अफसरों को भी परेशान होना पड़ता है। सांसद हरिवंश सिंह ने रेल मंत्री से प्रतापगढ़-फैजाबाद रेल मार्ग के दोहरीकरण कराए जाने की मांग की थी। उनके इस मांग पर रेल मंत्री के साथ ही रेल बोर्ड के अफसरों ने मुहर भी लगा दिया। सर्वे करने के लिए 90 लाख रुपये का बजट रेल विभाग ने अपने अफसरों को दिया था। रेलवे के सूत्रों की मानी जाए तो बजट खत्म हो गया, सर्वे कार्य भी पूरा हो गया। अब डबल लाइन बिछाने का कार्य शुरू होने वाला है। रेलवे बोर्ड ने एक कार्यदायी संस्था को दबल रेलवे लाइन बिछाने की जिम्मेदारी भी दे दी है। सबकुछ ठीक ठाक रहा तो वर्ष 2019 तक कार्य भी शुरू हो जाएगा। हलांकि रेलवे के एडीएन सचान से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मंजूरी मिली है मगर सबसे पहले बनारस-लखनऊ रेल मार्ग का दोहरीकरण किया जाएगा। इस रेल मार्ग का दोहरीकरण कार्य भी जोरों से हो रहा है। जैसे ही इस रूट का यह कार्य पूरा हो जाएगा वैसे ही फैजाबाद-प्रयाग रेल मार्ग का दोहरीकरण शुरू कर दिया जाएगा। यदि रेलवे के अफसरों का बात यह सच साबित हुआ तो आने वाले दिनों में प्रतापगढ़ के लोगों के लिए इलाहाबाद की दूरी कम हो जाएगी। ट्रेन पर बैठने के कुछ ही देर बाद वे इलाहाबाद पहुुंच जाएंगे। इससे यात्रियों को भी काफी सहूलियत मिलेगी। उन्हें अधिक किराया चुकाकर बस से सफर नहीं तय करना पड़ेगा।
विज्ञापन

इनसेट---------
केईसी निगम लिमिटेड को मिली जिम्मेदारी
डबल लाइन बिछाने की जिम्मेदारी रेलवे के अफसरों ने केईसी निगम लिमिटेड को दी है। मगर इसके बारे में अभी अफसर और कर्मचारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। सूत्रों की मानी जाए तो वे अभी तक इलेक्ट्रिक लाइन का कार्य पूरा नहीं कर सके हैं। इसके चलते इसके बारे में जानकारी देने से दूर भाग रहे हैं।
विज्ञापन

वर्जन---------
लखनऊ-वाराणसी और प्रयाग से फैजाबाद के बीच डबल लाइन बिछाने के लिए मंजूरी मिल गई है। सबकुछ ठीक ठाक रहा तो आने वाले नए साल से निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा। इलेक्ट्रिक इंजन भी बनारस से लखनऊ के बीच दौडने लगेगा। इससे ट्रेनों की रफ्तार भी बढ़ जाएगी।
आरएन सचान, एडीईएन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें