फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाईपास का निर्माण जल्द शुरू होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। चिलबिला ओवरब्रिज के बाद शहरियों को एक और सौगात मिलने जा रही है। सांसद हरिवंश सिंह के प्रयास से स्वीकृत बाईपास का निर्माण जल्द शुरू होगा। दीपावली के पहले इसका भूमि पूजन हो सकता है। बाईपास के लिए किसानों की जमीनों के अधिग्रहण और नोटिफिकेशन के बाद अब उन्हें मुआवजा देने के लिए केंद्र सरकार ने करीब 240 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। बाईपास की लागत 526.72 करोड़ रुपये होगी।
विज्ञापन


इलाहाबाद और फैजाबाद की तरफ से आने वाले वाहनों के चलते शहर में जाम लगता है। दोनों तरफ से वाहनों का दबाव अधिक होने के कारण चिलबिला में गेट बंद होने के बाद समस्या और बढ़ जाती है। हालांकि चिलबिला ओवरब्रिज बन जाने के बाद इससे लोगों को कुछ राहत मिली है। शहरियों की मांग पर सांसद हरिवंश सिंह ने केंद्र सरकार से बाईपास स्वीकृत कराया था। यह बाईपास फैजाबाद हाईवे पर गोड़े के पास निकलकर गायघाट होते हुए कटरामेदनीगंज के पास लखनऊ हाईवे से जुड़ेगा। इससे फैजाबाद और इलाहाबाद के लोगों को आगे जाने के लिए शहर में आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हाईवे के निर्माण के लिए 17 गांवों के एक हजार से अधिक किसानों की जमीन अधिग्रहीत की गई है।

सांसद हरिवंश ने बताया कि किसानों को मुआवजा देने के लिए केंद्र सरकार ने 240 करोड़ रुपये स्वीकृत कर लिए हैं। जल्द ही किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। दीपावली से पहले भूमि पूजन कर हाईवे का निर्माण भी शुरू हो जाएगा। प्रयास है कि चिलबिला ओवरब्रिज का उद्घाटन और बाईपास के लिए भूमि पूजन एक ही दिन कर दिया जाए। वहीं सीआरओ राम सिंह वर्मा का कहना है कि बाईपास के निर्माण के लिए किसानों की जमीनों के अधिग्रहण के बाद थ्रीडी नोटिफिकेशन हो चुका है। अब मूल्यांकन की प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद किसानों को मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें