6 people including SP's son-daughter-in-law found corona infected
कोरोना का संक्रमण अभी भी लोगों को अपनी गिरफ्त में ले रहा है। बुधवार को 24 घंटे के भीतर छह लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई। सदर बाजार के रहने वाले सपा नेता के बेटे व बहू संक्रमित निकले। सपा नेता के बेटे के निजी सुरक्षाकर्मी भी कोरोना पाजिटिव निकले। इसके अलावा राजगढ़ का एक बुजुर्ग भी संक्रमित मिला। जिसका प्रयागराज में उपचार चल रहा है। अन्य मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है।
अब मंडराया सार्स कोव-टू का खतरा
कोरोना महामारी के बीच अब सार्स कोव टू का खतरा लोगों पर मंडराने लगा है। विदेशों से आने वाले लोगों की फिर से आरटीपीसीआर जांच होगी। ऐसे लोगों पर स्वास्थ्य विभाग लगातार 28 दिनों तक नजर रखेगा। पाजिटिव मिलने पर उन्हें अकेले रोकने का इंतजाम किया जाएगा। अभी तक जिले में एक युवक इंग्लैंड से अपने घर आया है।
कोरोना महामारी के बीच अब जनपद के लोगों पर सार्स कोव टू का खतरा मंडराने लगा है। यह तेजी से फैलने वाला वायरस है। एक दूसरे के संपर्क में आने से यह वायरस लोगों को संक्रमण की गिरफ्त में ले लेता है। शासन ने इस वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट करते हुए गाइडलाइन भी जारी की है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि 23 नवंबर से 8 दिसंबर के बीच और 9 दिसंबर के बाद विदेशों से आने वाले लोगों की 28 दिनों तक निगरानी होगी। खांसी, सांस फूलने व बुखार जैैसे लक्षण होने पर तत्काल जांच कराई जाएगी।
इसके लिए सभी को स्वास्थ्य विभाग के संपर्क में रहना होगा। बाहर से आने वाले लोगों में लक्षण मिलते ही उन्हें क्वारंटाइन कराकर आरटीपीसीआर की जांच कराई जाएगी। धनात्मक मिलने पर कोविड फैसिलिटी में पृथक वार्ड में इंस्टिट्यूशन आइसोलेशन करते हुए जीनोमिक सिक्वेंसिंग की रिपोर्ट के लिए सैंपल पूना भेजा जाएगा।
वर्तमान में प्रचलित वायरस सार्स कोव टू की पुष्टि होने पर रोगी के स्वास्थ्य और आवास की स्थिति के आधार पर होम आइसोलेशन व फैसिलिटी आइसोलेशन की व्यवस्था निर्धारित की जाएगी। अभी तक जिले में इंग्लैंड से एक युवक आया है। जिसकी जांच हुई है। गाइडलाइन का अनुुपालन कराते हुए उसकी फिर से आरटीपीसीआर जांच कराई जाएगी। विदेशों से आने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही है।