फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश का किसान मोदी सरकार के साथ : सांसद विनोद सोनकर

विज्ञापन
विहार के शकरदहा में आयोजित खाट सभा में महिलाओं से मिलते सांसद। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
देश का किसान दिन-रात खेतों में मेहनत करके फसल उगाता है। फसल तैयार होने के बाद किसान चाहते हैं कि समय से सरकार खरीद ले। पूर्व की सरकारों में ढुलमुल नीति के कारण किसान कर्जदार हो गए। इस ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया। सरकार की मंशा है कि किसान को समय से खाद-बीज, पानी उपलब्ध कराया जाए। यही नहीं सरकार ने किसानों को किसान सम्मान निधि देकर उनका हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

यह बातें बिहार ब्लाक के शकरदहा बाजार में किसान खाट पंचायत में कौशाम्बी सांसद, संसदीय आचार समिति के सभापति, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व त्रिपुरा राज्य के प्रभारी विनोद सोनकर ने कहीं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भारत से कम जनसंख्या वाले देशो की हालत खराब थी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकट काल में देश के गरीबों के लिए 170 लाख करोड़ की योजनाओं को प्रारंभ कर गरीबों के लिए देश का खजाना खोल दिया। यह सब किसान भाइयों के कारण हुआ। सरकार किसानों के साथ खड़ी है। फिर भी मोदी सरकार को किसान विरोधी बताया जा रहा है। यह वही बिल है जिस पर पूर्व की सरकारों ने सिर्फ आश्वासन दिया। मोदी सरकार ने स्वामीनाथन आयोग को लागू कर दिया तो विपक्षी दल के लोग परेशान हो गए। अब किसान मंडी में अपनी फसल बेचें या बाहर। सीधे तौर पर अब किसानों को मोदी सरकार ने आजाद कर दिया। इस कृषि बिल में किसानों का कहीं से भी अहित नहीं है।
कार्यक्रम में आए हुए किसानों ने हाथ उठाकर मोदी सरकार का समर्थन किया। शिवप्रकाश मिश्र सेनानी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार किसानों के लिए कार्य कर रही है। सांसद ने शकरदहा के ब्रह्मर्षि विद्यालय में सांसद निधि से दिए गए कक्ष का लोकार्पण किया। इसके बाद रामदास पट्टी में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। बेधन गोपालपुर में 1971 में शहीद स्व. सुरेश नारायण पाठक की पत्नी को सम्मानित किया। इस दौरान पूर्व प्रत्याशी शिवप्रकाश मिश्र सेनानी, सांसद मीडिया प्रभारी भूपेंद्र पांडेय, जिला उपाध्यक्ष राजन मिश्र, कमलेश सोनकर, बृजकिशोर त्रिपाठी, सरोज त्रिपाठी, जिला महामंत्री सतीश चौरसिया, भाजपा नेता अखिलेश द्विवेदी, प्रधान उदय शंकर पांडेय, विश्वनाथ त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष मोनू शुक्ला, राजेश साहू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें