फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका में जुड़ेंगे 6,500 नए मकान, नकल के लिए तहसील के नहीं लगाने होंगे चक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
सीमा विस्तार के बाद परिसीमन का कार्य पूरा होते ही शहर में शामिल हुए ग्रामीण इलाकों के गांवों को नगर पालिका में जोड़ने की कवायद तेज हो गई है। करीब 6,500 मकान जल्द ही नगरपालिका का हिस्सा बनेंगे। जिसके बाद वहां के नागरिकों को अपने मकान व जमीन की नकल के लिए ब्लॉक और तहसील कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने होंगे।
विज्ञापन

दिसंबर 2020 में शासन की ओर से नगर पालिका परिषद के सीमा विस्तार को मंजूरी दी गई थी। इसी साल संभावित नगर निकाय के चुनाव को देखते हुए शासन के निर्देश पर अप्रैल से पालिका और राजस्व विभाग की टीम ने परिसीमन का काम शुरू किया। मई के दूसरे सप्ताह में पालिका प्रशासन द्वारा नए परिसीमन की रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी गई। परिसीमन के बाद नए सिरे से 25 वार्डों का गठन किया गया है।
नगर पालिका में शामिल 13 पूर्ण तो कुछ आंशिक गांवों के लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा था। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल करीब 40 हजार आबादी सरकारी अभिलेखों को बनवाने के लिए ब्लॉक और नगरपालिका कार्यालय के बीच फंसी थी। मकानों का पंजीकरण न होने से नगरपालिका कार्यालय द्वारा नकल भी जारी नहीं हो पाती थी।
विज्ञापन

अब परिसीमन के बाद पालिका की ओर से शहर में शामिल करीब साढ़े छह हजार मकानों को पंजीकृत करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी मुदित सिंह ने बताया कि शहर में शामिल गांवों में बने मकानों का सर्वे कराया जा रहा है। सभी मकानों का पंजीकरण करने के बाद उन्हें नंबर अलॉट किया जाएगा।
40 हजार की आबादी को चुनाव का इंतजार
नगर पालिका के सीमा विस्तार में 13 गांवों को शहर में शामिल किया गया था। जोगापुर, दहिलामऊ, सगरा, रूपापुर, पूरे नरसिंहभान, करनपुर करमचंदा, पूरे ईश्वरनाथ, पूरे केशवराय, करौंदी, सोनावां, रंजीतपुर चिलबिला, डंडवा की करीब 40 हजार आबादी नगरपालिका का हिस्सा बन चुकी है। सीमा विस्तार से पहले नगर पालिका की आबादी 76,000 थी। अब पालिका की आबादी एक लाख 23,000 पहुंच गई है। शहर में शामिल नागरिकों को नगर निकाय के चुनाव का बेसब्री से इंतजार है।
नगर पालिका की नई सीमाएं तैयार
शासन की गाइडलाइन के मुताबिक अधिकारियों ने परिसीमन के बाद नगर पालिका की नई सीमाएं तैयार की हैं।उत्तरी छोर पर रंजीतपुर चिलबिला, पश्चिमी छोर पर पूरेकेशवराय, दक्षिणी छोर पर रूपापुर, जोगापुर व रूपापुर गांव की सीमा शामिल है। जबकि पूर्वी छोर पर अचलपुर, पटखौली और पूर्वी सहोदरपुर की सीमा है। शहर के पूर्वी हिस्से में पूर्वी सहोदरपुर, अचलपुर पटखौली के साथी जिरियामऊ जाने वाले मार्ग पर सीमा बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें