फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच माह में खराब हो गई सडक़

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच माह में खराब हो गई सडक़
विज्ञापन

मिट्टी में मिल गए 10.58 लाख रुपये
नवंबर में हुई थी चंद्रिकन-सरुवावां मार्ग की मरम्मत
संडवा चंद्रिका (ब्यूरो)। सडक़ मरम्मत के लिए मिले 10.58 लाख रुपये पांच माह में ही मिट्टी में मिल गए हैं। नवंबर में बनी चंद्रिकन-सरुवावां सडक़ ही हालत फिर खराब हो गई है। इससे लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। विभागीय अधिकारी गुणवत्ता जांचने की भी जरूरत नहीं समझते हैं।
सिद्धपीठ मां चंद्रिकादेवी धाम से सरुवावां गांव के पास हाईवे को जोडने वाली सडक़ की पांच माह पहले मरम्मत कराने में लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड ने 10.58 लाख रुपये खर्च किए थे। नवंबर माह में हुइ मरम्मत में व्यापक अनियमितता होने का परिणाम यह रहा कि सडक़ पहले से भी बदतर हो गई है। काली गिट्टियां निकलकर सडक़ पर फैली हुई हैं। इससे बाइक सवार फिसल-फिसलकर गिर रहे हैं। विभागीय अधिकारियों ने कभी सडक़ की गुणवत्ता जांचने की जहमत नहीं उठाई। अवर अभियंता चंद्रशेखर ने स्वीकार किया कि सडक़ की हालत बदतर हो गई है, जल्द ही मरम्मत की जाएगी। सांगीपुर-अठेहा से धरौली लिंक मार्ग की दशा भी खराब होने से राहगीरों का चलना मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों ने डीएम से पूरे मामले की जांच कराकर दोषियों को दंडित करने की मांग की है।
विज्ञापन

चित्र---
डाकघर और बैंक खुले, गायब रहे कर्मचारी
रुपये निकालने के बजाए जमा करने वालों की दिखी लाइन
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। होली के दूसरे दिन डाकघर और बैंक तो खुले, मगर कर्मचारियों की कमी होने से सिर्फ रुपये जमा करने और निकालने का ही काम हुआ। अधिकांश कर्मचारी गायब रहे। बैंक में रुपये निकालने वालों की कम और जमा करने वालों की लंबी लाइन देखने को मिली।
शुक्रवार को शहर के बैंक और डाकघर खुले रहे। अधिकांश कर्मचारियों के छुट्टी पर होने के कारण बैंक पहुंचने वाले ग्राहकों को काफी देर इंतजार करना पड़ा। हालांकि शुक्रवार को रुपये निकालने वाले ग्राहकों की संख्या गिनी-चुनी रही, जबकि जमा करने वालों की लंबी लाइन रही। पेट्रोलपंप संचालक, व्यापारी, एजेंसी संचालक रुपये लेकर बैंक पहुंचे थे। प्रधान डाकघर में सिर्फ दो कर्मचारियों के होने से ग्राहकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोनों कर्मचारियों की काफी मशक्कत के बाद दोपहर बाद बोझ कुछ हल्का हुआ। शनिवार और रविवार को अवकाश होने के कारण अब सोमवार को बैंक खुलेंगे।
विज्ञापन

माध्यमिक स्कूलों में होगा इकाई का गठन
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का होली मिलन समारोह शुक्रवार की शाम पुष्पेंद्र सिंह की अध्यक्षता में दहिलामऊ में हुआ। शिक्षक नेता संतोष शुक्ल ने कहा कि जिले के सभी माध्यमिक स्कूलों में जल्द ही इकाई का गठन किया जाएगा। जिला संयोजक दीपक ओझा ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि तदर्थ शिक्षकों के हित के लिए संगठन सडक़ पर उतरने को तैयार है। उन्होंने भरोसा दिया कि किसी भी साथी का नुकसान कदापि नहीं होने पाएगा। इस मौके पर संतोष पांडेय, अवधेश विश्वकर्मा, गीता देवी, संजय तिवारी, प्रवीण सिंह, अमित पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें