बच्चे पर पड़ोस की महिला ने कहर बरपाया
- फोटो : प्रतापगढ़
खेलने के दौरान मासूम बच्चे पर पड़ोस की महिला ने कहर बरपाया। मासूम को जलाने के लिए आग लगा दी। चीख सुनकर लोगों ने किसी तरह आग बुझाई। झुलसे बालक का उपचार चल रहा है। हालांकि बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।
जेठवारा थाना क्षेत्र के पांडेय का पुरवा निवासी सुमन पत्नी प्रदीप सरोज का आरोप है कि मंगलवार की शाम उसका नौ वर्षीय बेटा सागर सरोज घर के बाहर खेल रहा था। बच्चों के बीच विवाद से नाराज पड़ोस की ऊषा देवी पत्नी विजय सरोज सागर को घसीटते हुए अपने घर ले गई।
वहां उसके कपड़ों में आग लगा दिया। चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े 1द्मस्द्भ सागर की आग बुझाई। हालांकि तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुका था। ऊषा देवी ने सुमन व मधू को भी पीटकर घायल कर दिया। पीड़िता सुमन अपने बेटे को लेकर थाने आई।
कुछ देर में ऊषा देवी भी थाने पर पहुंच गई। एसओ जेठवारा ने बताया कि बच्चों के बीच खेलने के दौरान धक्कामुक्की से सागर को आग लग गई थी। दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया।