फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनचलों ने प्राचार्य को दी जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
आचार्य सदाशिव शिक्षण संस्थान में छात्राओं से छेड़खानी करने वाले मनचलों का विरोध करना प्राचार्य को भारी पड़ गया। शोहदों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दे डाली। प्राचार्य ने मंगलवार को रानीगंज पुलिस को तहरीर दी तो मनचले कालेज में हंगामा करने लगे। पुलिस के पहुंचने पर सभी आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन


कालेज की डीएलएड छात्राओं पर रास्ते में मनचले फब्तियां कसते हैं। छात्राओं का आरोप है कि कई बार रास्ते में उनके साथ अश्लील हरकत करने की भी कोशिश की जाती है। मनचलों की हरकत से परेशान कई छात्राओं ने कालेज आना बंद कर दिया था। जानकारी होने के बाद प्राचार्य ने शोहदों को फटकार लगाई। इस पर उन्होंने प्राचार्य को ही जान से मारने की धमकी दे डाली। सहमे प्राचार्य ने मामले की शिकायत रानीगंज पुलिस से की। इसकी जानकारी होने पर शोहदों ने कालेज पहुंचकर हंगामा करना शुरू कर दिया। प्राचार्य की शिकायत पर पहुंची पुलिस को देख हंगामा कर रहे लोग कालेज से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें