फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधक बनाने के मामले में एडीओ ने दर्ज कराई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
राशन वितरण के दौरान हंगामा करने व एडीओ को बंधक बनाने के मामले में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सांगीपुर ब्लाक के सरुआ गंाव में चार सितंबर को कोटे का राशन वितरित किया जा रहा था। इस दौरान एसडीएम के निर्देश पर एडीओ पंचायत आद्या प्रसाद द्विवेदी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी दिनेशमणि तिवारी सरुआ गांव पहुंचे।
विज्ञापन


राशन वितरण के दौरान ग्रामीण हंगामा करने लगे। एडीओ व वीडीओ को गांव के कुछ लोगों ने बंधक बना लिया। कहा कि जब तक एसडीएम नहीं आ जाते तब तक राशन का वितरण नहीं होगा। हंगामा करने वाले लोगों ने कोटेदार से राशन वितरण की सूची छीन ली। एडीओ पंचायत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें आजाद कराया। मंगलवार को एडीओ पंचायत आद्या प्रसाद द्विवेदी ने गांव के अविनाश व शत्रुघभन वर्मा के खिलाफ सरकरी कार्य में बाधा डालनने की रिपोर्ट दर्ज कराई। उधर, गांव की महिला कोटेदार ने एसडीएम को दिए प्रार्थना पत्र में राशन वितरण के दौरान पुलिस बल उपलब्ध कराने की मांग की। एसडीएम के आदेश पर सरुआ गांव में राशन वितरण के दौरान दो सिपाहियों को शांति व्यवस्था के मौजूद रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें