फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

65 करोड़ की लागत से मवई में बनेगी फल और सब्जी की मंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 39.40
विज्ञापन

65 करोड़ की लागत से मवई में बनेगी फल और सब्जी की मंडी
लाइसेंसी व्यवसायी व किसानों का होगा सीधा संपर्क
मानिकपुर व कुंडा के व्यापारियों को मिलेगा बड़ा प्लेटफार्म
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा। फलपट्टी क्षेत्र कुंडा मानिकपुर को भी सरकार व्यवसाय के लिए एक बड़ा प्लेटफार्म देने जा रही है। मवई कला में 25 बीघे में 65 करोड़ की लागत से मंडी का निर्माण होने जा रहा है। इससे लाइसेंसी व्यवसायियों से किसान सीधे संपर्क करके अपने फल और सब्जी का विक्रय कर सकेगा। यही नहीं व्यापारी भी आसानी से माल बाहर भेज सकेंगे। साथ ही बचे हुए माल को सुरक्षित मंडी में रख भी सकेंगे। यानी जिले की महुली मंडी की तरह यहां भी व्यवसायी और किसान अपने माल का सही मूल्य पा सकेंगे।
कुंडा विकास खंड के मवई कला गांव में लखनऊ-इलाहाबाद मार्ग पर मंडी का निर्माण होने जा रहा है। इसके लिए सरकार किसानों से जमीन का अधिग्रहण कर रही है। करीब 25 बीघे में तैयार होने वाली इस मंडी की लागत लगभग 65 करोड़ रुपये आएगी। अभी तक किसानों को देने के लिए सर्किल रेट का चार गुना करीब 12 करोड़ रुपये का अनुमान लगाया गया है। मंडी निर्माण होने के बाद मानिकपुर में लगने वाली आम की मंडी यहां पर लगेगी। बचा हुआ माल किसान यहां दुकानों में सुरक्षित रख सकेंगे। यानी उन्हें बचा हुआ माल घर ले जाने से मुक्ति मिलेगी। इधर कुंडा की भी मंडी मवई में ही चली जाएगी। मंडी के शुरू होने पर लाइसेंसी व्यवसायियों को ऐसा प्लेटफार्म मिलेगा जहां किसान अपनी सब्जी और फल लाकर उन्हें बेच और खरीद सकेंगे। इसके साथ ही उन्हें बिचौलियों के औने पौने दामों पर अपना माल बेचने से मुक्ति मिलेगी। मंडी में सब्जी, फल, गेहूं, चावल आदि का भी भंडारण और विक्रय होगा। बाहर से आने वाले व्यापारी मंडी में ही हर तरह के माल की खरीदारी कर लेंगे। यहीं से व्यापारी अपना माल बाहर भी भेजेंगे। मंडी सचिव रमेश पांडेय ने बताया कि इसकी तैयारी चल रही है। कुछ किसानों की जमीनों का अधिग्रहण हो गया। जल्द ही पूरी जमीन का अधिग्रहण करके प्रस्ताव शासन को भेज दिया जाएगा। इसके बाद विल्डिंग निर्माण के लिए धन का आवंटन होगा।
विज्ञापन


इनसेट
निजी जगहों पर होने वाली वसूली हो जाएगी बंद
कुंडा। मानिकपुर में लगने वाली आम की मंडी निजी जगह पर लगती है। इसके चलते वहां व्यापारियों से वसूली भी की जाती है। यह वसूली हर दिन की जाती है। मंडी में इसका एक निर्धारित मूल्य होगा जो एक बार ही देना होगा। इससे व्यापारियों का पैसा भी बचेगा। इसके अलावा आने जाने और उतारने और लादने के दौरान लिया जाने वाला अड्डा का चार्ज भी नहीं लगेगा। इससे व्यापारी खुलकर व्यवसाय कर सकेंगे।

इनसेट
शहरों तक पहुंचेगी कक्षार की सब्जी
कुंडा। क्षेत्र में गंगा के किनारे का कक्षार ऐरिया में सब्जी की खूब पैदाइस होती है। गर्मी में खासतौर से इसकी आवक भी ज्यादा होती है। बाहर जाने की व्यवस्था न होने के कारण किसानों को बाजारों में इसे औने-पौने दाम पर ही बेचना पड़ता है। मवई में मंडी हो जाने के बाद इस सब्जी को शहरों तक पहुंचाया जाएगा। खासतौर से कक्षार का तरबजू, हेलमंजी, खरबूजा, खीरा, ककड़ी भी बाहर जा सकेगी। कक्षार में इसकी जमकर खेती होती है लेकिन बाहर जाने का साधन न होने के कारण किसान निराश होते हघैं।

इनसेट
फलपट्टी के आम का भी निखरेगा रंग
कुंडा। मवई में मंडी का निर्माण होने से फलपट्टी क्षेत्र के आम का रंग भी निखरेगा। अभी तक यहां के आम को कुछ ही व्यापारी खरीदने के लिए बागों तक पहुंचते थे। जिन बागों तक व्यापारियों की पहुंच नहीं हो पाती थी वहां के आम को फुटकर बेचना पड़ता था। इससे काफी आम खराब हो जाते थे। कुछ बागों तक तो साधन न पहुंचने के कारण बागवानों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। मंडी में आम पहुंचने के वहीं से वह सीधे ट्रकों पर लोड होकर बाहर जा सकेंगे। यही नहीं मंडी होने से और भी बड़े व्यापारी यहां के बागवानों के संपर्क में आएंगे।


फोटो- 36.37
छात्रा की बरामदगी को लेकर व्यापारियों ने बंद की दुकानें
बवाल की आशंका व तनाव को देखते हुए बाजार पुलिस छावनी में तब्दील
बाजार पहुंचकर सीओ ने लोगों को समझाया
अमर उजाला ब्यूरो
बिहार। स्थानीय बाजार में छात्रा की बरामदगी न होने को लेकर लोगों में आक्रोश फैलता ही जा रहा है। रविवार को फिर से बाजार के व्यवसायियों ने दुकानें बंद कर विरोध जताया। लोगों के जुटने व बवाल की आशंका की खबर मिलने पर कई थानों की फोर्स बाजार पहुंच गई। तनाव की खबर मिलने पर सीआ सदर ने लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि वे लोग अपना काम करें और पुलिस को मौका दें ताकि जल्द से जल्द कुछ काम किया जा सके।
बाघराय थाना क्षेत्र की एक छात्रा का एक दूसरे समुदाय के युवक पर अगवा करने का आरोप है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है लेकिन तीन दिन से छात्रा की बरामदगी न होने से लोगों में आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। पुलिस लगातार इस मामले को सामान्य करने का प्रयास कर रही है लेकिन बरामदगी न होने के कारण लगातार तनाव बना हुआ है। आक्रोशित लोग बिहार बाजार में जुटे। रविवार को व्यापारियों ने विरोध में दुकानें बंद कर दी। इसकी जानकारी होते ही बाघराय सहित आसपास के थानों की पुलिस बाजार पहुंच गई। इसके बाद एसओ के साथ ही सीओ सदर बबिता सिंह भी बाजार पहुंचीं। उन्होंने व्यापारियों से बातचीत करते हुए वे लोग पुलिस का सहयोग करें। तनाव को कम करें पुलिस काम कर रही है और जल्द ही आरोपी सहित छात्रा की बरामदगी होगी। हालांकि इस दौरान गायब छात्रा के न मिलने पर आत्मदाह की धमकी भी दी गई। परिजनों का कहना था कि पुलिस सिर्फ आक्रोश शांत करा रही है। तनाव की खबर एडिशनल एसपी शिवाजी शुक्ला भी मौके पर पहुंचे और व्यापारियों से मुलाकात करने के साथ ही छात्रा की बरामदगी का भरोसा दिलाया। वहीं माहौल तनावपूर्ण होने के कारण आरोपी युवक के पड़ोसी भयभीत हैं। प्रशासन की ओर से एहितयातन कदम उठाए गए हैं।
विज्ञापन



फोटो-
दुर्घटना में युवक की मौत, शव पहुंचने पर मचा कोहराम
डेरवा (ब्यूरो)। इलाहाबाद जाते समय ट्रक की टक्कर लगने से युवक की मौत हो गई। जेठवारा थाना क्षेत्र के भावनपुर निवासी हाफिज मो.अरसद (28) पुत्र मौलाना मोहम्मद वकील रविवार की सुबह इलाहाबाद जा रहा था। सोरांव के पास उसकी बाइक में ट्रक ने टक्कर मार दिया। अस्पताल ले जाते उसकी मौत हो गई। शव घर आया तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें