फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराधा कृष्ण के जयकारे के बीच निकली कलश यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

श्रीराधा कृष्ण के जयकारे के बीच निकली कलश यात्रा
गूंजे मंगलगीत, शंखनाद से झंकृत हो उठा पूरा वातावरण
क्षेत्र के कटरागुलाब सिंह में श्रीमद़भागवत कथा का शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
मानधाता। सिर पर आस्था की कलश लिए महिलाओं की लंबी कतार थी। पारंपरिक मंगलगीत भागवत कथा के महात्म्य का संदेश दे रहे थे। भगवान श्री कृष्ण के जयकारे से पूरा वातावरण गूंज रहा था। हर कोई भगवान कृष्ण की भक्ति में लीन दिखा। भागवत भक्ति की यह विहंगम नजारा रविवार को कटरागुलाब सिंह में आयोजित भागवत कथा सप्ताह के प्रथम दिन गांव भ्रमण को निकली कलशयात्रा के दौरान दिखा। कलश यात्रा के दर्शन को ग्रामीण आतुर दिखे। कटरागुलाब सिंह बाजार में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के पहले दिन कलश यात्रा में शामिल होने के लिए नवयुवतियों एवं विवाहिताओं की भारी भीड़ रही। सभी अपने-अपने सिर पर आस्था का कलश लिए कतार में लग गई। कथा स्थल पर भगवत भक्ति का यह नजारा देखते ही बन रहा था। कथा व्यास विजयकांत पांडेय ने वैदिक मंत्रों के बीच कलश यात्रा का शुभारंभ कराया। भगवान श्रीकृष्ण व राधारानी के जयकारे के बीच निकली कलश यात्रा क्षेत्र के देव नगर, चुंगी रोड, गुंडे मंडी, सब्जी मंडी होते हुए भयहरणनाथ धाम पहुंची। इसके बाद यहां से भ्रमण करते हुए कथा स्थल पर पहुंची। कथा व्यास विजयकांत पांडेय ने भागवत कथा के महात्म्य का मार्मिक वर्णन किया। बताया कि कई जन्मों के पुण्य उदय होने के बाद ही भागवत कथा का आयोजन होता है। सभी को कथा श्रवण करना चाहिए। कथा के मुख्य यजमान श्रीरामकृष्ण महाजन, धीरेंद्र सिंह, अमित श्रीवास्तव, डॉ. शिवानी मातनहेलिया, अखिलेश महाजन, संदीप, अनिल केसरवानी, रमेशचंद्र अग्रहरि, प्रियांशु आदि मौजूद रहे।



आसमान से छटे बादल, खिली धूप, बढ़ा तापमान
उमसभरी गर्मी ने कराया अहसास, बाजारों में रही भीड़
मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापथान 33.0 व न्यूनतम 25.4 डिग्री सेल्सिएस किया गया रिकार्ड
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। बादलों के बीच रिमझिम फुहार से लुढ़का तापमान रविवार को धूप खिलने से बढ़ गया। उमसभरी गर्मी से लोग परेशान दिखे। हालांकि मौसम साफ होने से बाजारों में खासी चहल-पहल दिखी। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 33.0 व न्यूनतम 25.4 डिग्री सेल्सिएस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनभर मौसम साफ रहा।
हप्तेभर से आसमान में बादलों ने पैठ जमा रखी थी। कभी तेज तो कभी रुक-रुक कर बारिश का क्रम लगा रहा। इससे मौसम खुशनुमा बना रहा। अधिकतम तापमान लुढ़क कर 25 डिग्री सेल्सिएस आ गया था। रात में बारिश के बीच पुरवा हवाएं हल्की ठंड का भी अहसास करा रही थीं। हालांकि बारिश से जलभराव, किचपिच व कीचड़ के चलते शहरियों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। मगर, रविवार को सुबह मौसम बिलकुल साफ रहा। सुबह सात बजे के बाद धूप खिल उठी। 10 बजे के बाद धूप इतनी तेज थी कि शरीर मेें चुभ रही थी। दोपहर 12 बजे धूप तल्ख होने से उमसभरी गर्मी से लोग परेशान दिखे। हालांकि मौसम साफ होने से बाबागंज, पल्टनबाजार, अंबेडकर चौराहा, सदर बाजार, घंटाघर, भगवाचुंगी, मीराभवन सहित शहर के प्रमुख बाजारों में खासी चहल-पहल दिखी। देरशाम तक लोग बाजारों में खरीदारी करते दिखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें