फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेसियों ने केंद्र और राज्य सरकार का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। वाराणसी में बीएचयू की छात्रा से छेड़छाड़ के विरोध में साथियों द्वारा किए जा रहे विरोध, प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने से कांग्रेसियों में आक्रोश है। मंगलवार को रामपुर खास यूथ कांग्रेस अध्यक्ष सुधीर तिवारी की अगुवाई में लालगंज के इंदिरा चौक पर कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार का पुतला फूंका। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन


यूथ कांग्रेस अध्यक्ष सुधीर तिवारी ने सभा में कहा कि वाराणसी में छात्रा के साथ छेड़छाड़ के आरोपियों पर कार्रवाई करने के बजाय शांतिपूर्ण धरना दे रहे छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया। केंद्र व राज्य सरकार के इशारे पर निर्दोष छात्रों को पीटा जा रहा है। यूथ कांग्रेस नेता ओम नारायण पांडेय व सिंटू मिश्रा ने कहा कि भाजपा की सरकार में न्याय मांगने पर लाठियां बरसाई जा रही हैं। विरोध सभा में वक्ताओं ने कहा कि छात्राओं पर लाठीचार्ज करने के दोषी पुुलिस अफसरों व कर्मचारियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो यूथ कांग्रेस प्रदेशभर में प्रदर्शन करेगी। इस मौके पर सांसद प्रमोद तिवारी के मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल, मोनू पांडेय, प्रीतेंद्र ओझा, राहुल सिंह, अभय सिंह, आलोक सिंह, शुभम श्रीवास्तव, सनी मोदनवाल, राजू सिंह, आशीष तिवारी, दीपक शुक्ल, सोनू तिवारी, राजनारायण यादव, मो. खुर्शीद, पंकज सिंह, धीरज सिंह, मुरलीधर तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें