फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के त्योहार पर 5.84 लाख परिवारों को नहीं मिला राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 5,84,565 परिवारों को होली के त्योहार पर मुफ्त राशन नहीं मिला। इससे गरीब परिवारों को त्योहार मनाना भारी पड़ रहा है। विभाग का दावा है कि जिले में चना, रिफाइंड और नमक अभी तक नहीं आया है। इससे वितरण पर रोक लगाई गई है। अगर कोटेदार राशन का वितरण पहले कर देते हैं तो, गरीबों के हिस्से का चना, रिफाइंड और नमक हजम कर जाते हैं।
विज्ञापन

जिले के 5.84,565 परिवारों को हर माह दो चक्रों में मुफ्त में राशन के साथ ही चना, रिफाइंड और नमक दिया जा रहा है। मार्च माह में होली जैसे महत्वपूर्ण त्योहार पर गरीब परिवारों को मुफ्त राशन का वितरण एक बार भी नहीं किया गया। जिला आपूर्ति विभाग ने अभी तक जो व्यवस्था बनाई थी, उसके मुताबिक माह की 15 तारीख तक चना, रिफाइंड और नमक के साथ मुफ्त में गेहूं और चावल का वितरण किया जाता था।
जबकि दूसरे चरण में माह की 20 से 30 तारीख तक राशन का वितरण किया जाता था। मगर मार्च माह में होली का त्योहार होने के बाद भी विभागीय अधिकारियों ने राशन के वितरण को लेकर जरा भी गंभीरता नहीं दिखाई। इससे उन परिवारों को होली का त्योहार साझा करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जो मुफ्त में मिलने वाले राशन पर पूरी तरह आश्रित थे।
विज्ञापन

फिलहाल विभागीय जानकारों का कहना है कि जिला आपूर्ति विभाग की लापरवाही के चलते मुफ्त राशन का वितरण नहीं किया। कोटेदारों को दो मार्च को ही राशन मिल गया था, अगर अधिकारी चाहते तो राशन का वितरण करवा देते और चना, रिफाइंड, नमक का वितरण दूसरे चरण में हो सकता था। मगर विभागीय अधिकारियों को इस दिशा में सोचने का मौका ही नहीं मिला।
23 मार्च तक वितरण की बढ़ा दी है तिथि
डीएसओ ने कोटेदारों को राशन का वितरण करने के लिए जो पत्र जारी किया है, उसमें 23 मार्च तक वितरित करने को कहा गया है। मगर पत्र में चना, रिफाइंड और नमक का वितरण साथ में करने को कहा गया है। यही वजह रही कि कोटेदारों ने राशन का वितरण नहीं किया।
जिले में अभी तक चना नहीं आया है, जबकि नमक और रिफाइंड गोदामों में पहुंच रहा है। एक या दो दिन में सभी गोदामों पर पहुंचते ही कोटेदारों के पास भेजवाया जाएगा। अजीत कुमार त्रिपाठी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें