फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास प्लस योजना के तहत बनेंगे 5.50 लाख आवास : मोती सिंह 

Mon, 05 Oct 2020 01:46 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
PM awas yojana
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री आवास प्लस योजना के तहत छूटे हुए 5.50 लाख लाभार्थियों को आवास निर्माण कराने के लिए जल्द ही धनराशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले में कोई भी पात्र व्यक्ति आवास से वंचित नहीं रहेगा। पट्टी तहसील के दाउदपुर और इटवा तालाब को पक्षी विहार के रूप में विकसित किया जाएगा। रविवार को कैबिनेट मंत्री डीएम कैंप कार्यालय में अफसरों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे। 
विज्ञापन


उन्होंने विधानसभा क्षेत्र पट्टी में प्रस्तावित विकास खंड रूरे के सृजन एवं नवीन नगर पंचायत सैफाबाद, उड़ैयाडीह, रामगंज एवं ढकवा के संबंध में जानकारी मांगी।  एसडीएम पट्टी ने बताया कि टाउन एरिया रामगंज एवं ढकवा का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। रूरे विकास खंड के लिए पहले ही प्रस्ताव गया है। विकास खंड पट्टी, आसपुर देवसरा एवं बाबा बेलखरनाथधाम की ग्राम पंचायतों को रूरे विकास खंड में शामिल किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री ने दाउदपुर तालाब एवं इटवा तालाब के सौंदर्यीकरण एवं संरक्षण कराए जाने का निर्देश दिया।

डीसी मनरेगा को निर्देशित किया गया कि सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता से संपर्क कर इन तालाबों के सौंदर्यीकरण एवं संरक्षण का प्रस्ताव तैयार करके शासन को भेजा जाए। कैबिनेट मंत्री ने पट्टी के बीबीपुर में फायर स्टेशन की स्थापना के लिए जमीन आवंटित होने की बात कहते हुए निर्माण के लिए शासन को पत्र लिखने को कहा है। उन्होंने कोविड-19 की रोकथाम एवं उपचार से संबंधित किए जा रहे उपायों की भी समीक्षा की। कैबिनेट मंत्री ने उप मुख्य चिकित्साधिकारी से अधिक से अधिक लोगों की जांच कराने को कहा है। बैठक में डीएम डा. रुपेश कुमार, एडीएम शत्रोहन वैश्य, सीआरओ इंद्रभूषण वर्मा प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें