फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: गृहकर व जलकर के दायरे में आएगी 46 हजार आबादी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका के सीमा विस्तार के बाद शहर में शामिल हुए नए वार्डों की 46 हजार आबादी को अब गृहकर व जलकर देना होगा। इसके लिए नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक में सभासदों से प्रस्ताव पर मुहर लगवाने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका का सीमा विस्तार 31 दिसंबर 2019 को हुआ था। सीमा विस्तार में शहर के आसपास की 12 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया था। उस वक्त नगर पालिका में शामिल 46 हजार आबादी को तीन साल तक गृहकर व जलकर से दूर रखा गया था। इसके बाद बोर्ड की बैठक में कई बार विस्तारित क्षेत्रों में गृहकर और जलकर लगाने का प्रस्ताव रखा गया लेकिन सभासदों की ओर से मंजूरी नहीं मिली।
अब वित्तीय वर्ष 2025-26 में विस्तारित क्षेत्र में टैक्स लगाने की तैयारी है। शासन के निर्देश पर नगर पालिका की आय बढ़ाने के लिए बोर्ड की बैठक में विस्तारित क्षेत्र में गृहकर व जलकर वसूलने का मसौदा सदस्यों के सामने रखा जाएगा।
विज्ञापन

नए मकानों का सर्वे भी हो चुका है पूरा
सीमा विस्तार में शामिल मकानों का वित्तीय वर्ष 2022-2023 से सर्वे कराया जा रहा है। जो करीब-करीब पूरा हो चुका है। लगभग 5500 नए मकान पालिका कार्यालय में पंजीकृत होंगे।
मूलभूत सुविधाओं का इंतजार
ग्रामीण से शहरी बने लोगों को अभी भी मूलभूत सुविधाओं का इंतजार है। अभी भी लोग कच्चे रास्ते से गुजर रहे हैं। जल निकासी की सुविधा नहीं है। सड़क व नालों का निर्माण नहीं हुआ है।
वर्जन:-


नगर पालिका सीमा क्षेत्र में शामिल मोहल्लों का निर्धारण हो गया है। इन मोहल्लों में रहने वाले लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। शासन के निर्देश पर अब गृहकर व जलकर लगाने के लिए बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव लाया जाएगा। - राकेश कुमार, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें