फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: सीएम की सुरक्षा में पांच एएसपी, दस सीओ सहित 400 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

Sun, 30 Apr 2023 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कौशांबी, प्रयागराज कमिश्नरेट पुलिस के जवानों की लगी ड्यूटी, एडीजी व आईजी ने जनसभा स्थल का किया निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। सीएम की सुरक्षा के लिए प्रयागराज के एडीजी, आईजी सहित आला अफसरों ने शनिवार को निरीक्षण किया। सुरक्षा का ब्लू प्रिंट तैयार कर प्रयागराज, कौशांबी से पुलिस को बुलाया गया है। जनसभा स्थल के आसपास 400 के करीब पुलिस के जवान तैनात किए जाएंगे। सीएम की सुरक्षा के लिए विशेष दस्ता शनिवार की शाम पुलिस लाइन परिसर में पहुंच गया।
नगर निकाय चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों के लिए लोगों से समर्थन मांगने सीएम योगी सोमवार को बेल्हा आएंगे। शनिवार को प्रयागराज के एडीजी भानु भास्कर, आईजी सहित अन्य अफसरों ने डीएम डॉ नितिन बंसल के साथ जनसभा स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

अफसरों का अनुमान है कि जनसभा के पंडाल में करीब पचास हजार लोग मौजूद रहेंगे। आईजी ने एसपी सतपाल अंतिल के साथ पुलिस लाइन में बैठक कर सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती को सहमति दी। प्रयागराज, कौशांबी के एएसपी, सीओ सहित बीस थाने की पुलिस, पीएसी व जनपद की पुलिस के साथ ही स्वॉट टीम को सुरक्षा में लगाया जाएगा।
पुलिस लाइन से लेकर जनसभा स्थल के प्रवेश गेट तक कुल 400 की संख्या में पुलिस के जवान तैनात रहेगे। सीएम की सुरक्षा में केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों की तैनाती मंच के आसपास रहेगी।
.........
चित्र-27,28
बेल्हा में 45 मिनट रहेंगे मुख्यमंत्री ,तैयारियां हुई तेज
- 13.25 पर पुलिस लाइन में उतरेगा हेलीकाप्टर और 14.10 बजे होंगे वापस
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। मुख्यमंत्री सोमवार को बेल्हा आ रहे हैं। वह जीआीआईसी में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। जिले में उनका 45 मिनट का कार्यक्रम है। शनिवार को अधिकृत कार्यक्रम आने के साथ ही तैयारियों का दौर तेज हो गया है। मंच और सभास्थल पर उमड़ने वाली भीड़ के लिए पंडाल लगाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री का जो कार्यक्रम आया है, उसके मुताबिक बेल्हा में 45 मिनट रहेंगे। पुलिस लाइन में 13.25 बजे हेलीकाप्टर उतरेगा और 14.15 पर पुलिस लाइन से जौनपुर के लिए उड़ जाएगा। शनिवार को जीआईसी में मुख्यमंत्री के मंच और भीड़ के बैठने के लिए पंडाल लगाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। रविवार को दोपहर तक सभी तैयारियां पूरी हो जाएंगी।
विज्ञापन

इधर, भाजपा के जिम्मेदार लोगों ने सभी टाउन एरिया से भीड़ जुटाने का लक्ष्य दिया गया है। भाजपा के मीडिया प्रभारी राघवेंद्र शुक्ल ने बताया कि तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर पुलिस लाइन में उतरेगा और जीआईसी में आयोजित जनसभा में प्रतिभाग करने के बाद जौनपुर के जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें