फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्बाद फसल के सदमे फिर चार किसानों की मौत

Tue, 14 Apr 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसल के सदमे में आए चार किसानों की मंगलवार को फिर मौत हो गई। मरने वालों में दो कुंडा, एक रानीगंज कैथौला और चौथा किसान सांगीपुर इलाके का है। मृतक इन किसानों में किसी भी एक के घर प्रशासनिक अमला नहीं पहुंच सका। उन किसानों की मौत से उनके परिवार में कोहराम और मातम का माहौल है।
विज्ञापन

कुंडा के मानिकपुर इलाके में स्थित बजहाभीट का किसान बचई (48) मड़ाई के लिए गेहूं का बोझ इकट्ठा कर रखा था। सोमवार की शाम बारिश और तेज हवा से बर्बाद गेहूं की फसल देख वह फक पड़ गया।


बताते हैं कि वे घर पहुंचा और माथा पकड़ कर बैठ गया। अचानक सीने में दर्द हुआ और उसकी मौत हो गई। परिजन गेहूं के सदमें में मौत का कारण बता रहे हैं। इसी तरह पूरेरामचंदर रामपुर निवासी किसान शंभूशरण सिंह (62) सोमवार की शाम बारिश में छाता लेकर खेत पहुंचा। बताते हैं खेत में भरे पानी से बर्बाद फसल देख वह चिंतित हो गया। फसल की बर्बादी का सदमा उसे इस कदर लगा कि घर लौटने के बाद मौत की नींद सो गया। उधर सांगीपुर क्षेत्र के पूरेचंदी भगौरा निवासी राजकुमार यादव (50) खेती की उपज से ही परिवार पालता था।
विज्ञापन


बताते हैं कि सोमवार की शाम बारिश व हवा के झोंके से उसकी भी पूरी फसल नष्ट हो गई। यही बात सोचते-सोचते बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजन इलाज के लिए सीएचसी सांगीपुर पुर ले गए। डॉक्टरों ने यहां उसे मृत घोषित कर दिया। रानीगंजकैथौला इलाके के बीजेमऊ गांव का किसान रामअधार पटेल (60) के पास ढाई बीघा घेत है। लोग बताते हैं कि वे डेढ़ बीघे में गेहूं बोया था। सोमवार की शाम बारिश से उसकी भी पूरी फसल नष्ट हो गई। जिसके सदमे आने से उसने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें