फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ : डीसीएम में लादकर ले जाई जा रही 350 पेटी शराब बरामद, 28 लाख से अधिक है मूल्य

Mon, 16 Oct 2023 04:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

डीसीएम में छिपाकर शराब ले जाया जा रहा था। आगे 25 बोरियां रखी गई थीं। जिसके पीछे शराब को छिपाया गया था। गिनती के दौरान 180 एमएल इंपीरियल ब्लू की 90 पेटी मिली है। इसी तरह मैकडावल की 375 एमएल की 132 पेटी, प्रति पेटी में 24 शीशी और 180 एमएल की 60 पेटी प्रति पेटी है।
विज्ञापन
प्रतापगढ़ में पकड़ी गई शराब की खेप। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रतापगढ़ पुलिस डीसीएम ट्रक पर लादकर चंडीगढ़ से बिहार ले जायी जा रही शराब की भारी खेप पकड़ने का दावा किया है। इस कार्रवाई में स्वाट टीम भी शामिल थी। आनापुर नहर पुलिया के पास पुलिस ने डीसीएम को रोककर तलाशी ली तो शराब की खेप देख सन्न रह गई। 

विज्ञापन


डीसीएम में छिपाकर शराब ले जाया जा रहा था। आगे 25 बोरियां रखी गई थीं। जिसके पीछे शराब को छिपाया गया था। गिनती के दौरान 180 एमएल इंपीरियल ब्लू की 90 पेटी मिली है। इसी तरह मैकडावल की 375 एमएल की 132 पेटी, प्रति पेटी में 24 शीशी और 180 एमएल की 60 पेटी प्रति पेटी है। पुलिस ने कुल 350 पेटी में पैक 11184 शीशी अवैध शराब पकड़ने का दावा किया है। इसकी कीमत 28 लाख 45 हजार बताई जा रही है।

डीसीएम ट्रक पर सवार दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार रमेश राणा पुत्र बब्बू राणा निवासी समनाभार थाना धम्मौर सुल्तानपुर और अभिषेक सिंह पुत्र नंदन सिंह निवासी बधुआ कला जनपद सुल्तानपुर को पकड़ा गया है।कोतवाल अर्जुन सिंह ने बताया कि स्वाट टीम के सहयोग से मुखबिर खास की सूचना पर शराब की खेप पकड़ी गई है। आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें