फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराना, कटा-फटा तिरंगा फहराया, तो नपेंगे जिम्मेदार अफसर 18-44-34

विज्ञापन
विज्ञापन
पुराना, कटा-फटा तिरंगा फहराया, तो नपेंगे जिम्मेदार अफसर
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर होंगे विविध आयोजन, शहीद स्थलों पर होगा माल्यार्पण
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। स्वतंत्रता दिवस पर अगर किसी सरकारी, अर्द्धसरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थाओं पर अगर पुराना, कटा-फटा, तिरंगा फहराता हुआ, तो जिम्मेदार अधिकारियों की खैर नहीं होगी। डीएम ने गुरुवार को अफसरों के साथ बैठक करके स्वतंत्रता दिवस पर विविध आयोजन करने को कहा है।
विज्ञापन

जिले में 15 अगस्त का कार्यक्रम धूमधाम से मनाने के लिए गुरुवार को डीएम शरद कुमार सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठककर रणनीति बनाई। डीएम ने सभी एसडीएम को निर्देश दिया कि अगर कोई व्यक्ति फटा-पुराना और गंदा तिरंगा फहराता है। तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने 11-13 अगस्त तक स्वतंत्रता आन्दोलन से जुडे़ बैनर और होर्डिंग लगाने को कहा है। 14,15 की रात सरकारी भवनों को आकर्षक लाइट से सजाने का निर्देश देते हुए। पंद्रह अगस्त को सभी शिक्षण-संस्थाओं में प्रभात फेरी निकालने को कहा है। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित करने के साथ ही शहीद स्थल कालाकांकर, रुरे, कहला में माल्यार्पण करने को कहा है। बैठक में सभी एसडीएम और डीडीओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें