फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवा में आदेश, अस्पतालों में नहीं लगी बायोमेट्रिक मशीन 18-11-20

विज्ञापन
विज्ञापन
हवा में आदेश, अस्पतालों में नहीं लगी बायोमेट्रिक मशीन
विज्ञापन

चिकित्सकों से लेकर स्वास्थ्य कर्मचारियों के आने जाने का नहीं है कोई समय
गौरा में निरीक्षण के दौरान खुली थी पोल
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। योगी सरकार ने सभी विभागों में अफसरों से लेकर कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज करने के लिए बायोमेट्रिक मशीन लगाए जाने का आदेश दिया था। मगर शासन के इस आदेश को स्वास्थ्य विभाग तनिक भी तवज्जो नहीं दे रहा अफसरों से लेकर कर्मचारियों और चिकित्सकों के आने और जाने का कोई समय सीमा तय नहीं है।
स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों में बायोमेट्रिक मशीन नहीं लगाया है। इसके चलते अफसरों से लेकर कर्मचारियों और चिकित्सकों के आने व जाने की कोई समय सीमा नहीं रहती। सीएचसी-पीएचसी तो दूर जिला व महिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक के साथ फार्मासिस्ट व सीएमओ आफिस में तैनात कर्मचारी व अफसर कब आते हैं और चले जाते हैं, इसके बारे में किसी को नहीं पता होता। इसका महज कारण यह है कि स्वास्थ्य विभाग आज भी पुराने तौर तरीके पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है। सभी सरकारी अस्पतालों के साथ कार्यालयों में एक उपस्थिति पंजिका रखा हुआ है। बेसमय से आने वाले अफसर और कर्मचारी अपनी उपस्थिति दर्ज कर देते हैं। जिम्मेदार अफसर कभी इस ओर ध्यान नहीं देते हैं। जबकि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी विभागों में बायोमेट्रिक मशीन लगवाने का निर्देश दिया था। मगर स्वास्थ्य विभाग ने बजट का अभाव बताकर बायोमेट्रिक मशीन को खरीदना उचित नहीं समझा। बता देें कि स्वास्थ्य विभाग के लापरवाह अफसरों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पखवारे भर पहले सीएचसी अधीक्षक सुबह साढ़े सात बजे ही अस्पताल में पहुंच गए। उस दिन चिकित्सक से लेकर सभी स्वास्थ्य कर्मचारी विलंब से पहुंचे। अधीक्षक ने साढ़े आठ बजे तक एक भी चिकित्सक और स्टाफ नर्स अस्पताल नहीं पहुंचे थे। इस पर उन्होंने सभी को गैर हाजिर दिखाकर सीएमओ को रिपोर्ट भेज दिया था। इसके बाद भी किसी स्वास्थ्य कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई थी। कमोबेश यही हाल सभी सीएचसी, पीएचसी और जिला व महिला अस्पताल की है।ं
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
बायोमेट्रिक मशीन लगवाने के लिए कवायद की जा रही है। समय से ड्यूटी पर न आने वाले स्वास्थ्य कर्मचारियों और अफसरों के साथ चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
डॉ.राजकुमार नैय्यर, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें