फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरार भंडार नायक के खिलाफ 25 हजार का इनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
ढाई करोड़ रुपये की डीएपी गबन मामले में फरार चल रहे आरोपी भंडार नायक संतोष कुमार पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। डीएपी गबन का मामला खुलने के डेढ़ माह बाद भी पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी। इतना ही नहीं विभागीय जांच भी ठप हो गई है।
विज्ञापन

गेहूं की बुवाई के समय नवंबर में साधन सहकारी समितियों पर डीएपी न मिलने और जिले में संकट गहराने के बाद हंगामा शुरू हो गया था। इसके बाद अफसर हकीकत खंगालने लगे। इफको की रिपोर्ट पर हुई छानबीन के बाद पता चला कि पीसीएफ के गोदामों से करीब ढाई करोड़ रुपये की डीएपी गायब है। 14 नवंबर को डीएपी गबन का खुलासा होने के बाद तीन गोदामों का भंडार नायक संतोष कुमार फरार हो गया।
जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल के निर्देश पर पीसीएफ के जिला प्रबंधक धनंजय तिवारी ने संतोष के खिलाफ नगर कोतवाली में गबन की रिपोर्ट दर्ज कराई। उसकी तलाश में कोतवाली पुलिस प्रयागराज, कानपुर व लखनऊ तक भटकती रही, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। उसने कोर्ट में अंतरिम जमानत के लिए प्रार्थना पत्र दिया था, मगर अभी उस पर सुनवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन

पुलिस ने भी फरार चल रहे भंडार नायक संतोष की तलाश बंद कर दी थी। विभागीय जांच भी अब ठप हो गई है। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि फरार भंडार नायक की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं। उसपर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें