होमगार्ड भर्ती परीक्षा में शामिल होने परीक्षार्थियों की सहूलियत के लिए परिवहन निगम 25 स्पेशल बसों का संचालन 25 से 27 अप्रैल तक करेगा।
प्रतापगढ़ डिपो में 89 बसें हैं। परीक्षार्थियों को 25 बसें केंद्रों तक ले जाएंगी। अतिरिक्त बसों का संचालन 25 अप्रैल की सुबह छह बजे से शुरू कर दिया जाएगा। जनपद के परीक्षार्थियों को अतिरिक्त बसें प्रयागराज व फतेहपुर ले जाएंगी। एआरएम ने बताया कि दिल्ली और लखनऊ रूट की बसों के संचालन में कटौती की जाएगी।
गांव-गांव भ्रमण करेगी जनता बस सेवा
एआरएम ने बताया कि जिले में परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों की सहूलियत के लिए ग्रामीण अंचल में जनता बस सेवा का संचालन होगा। जिले में परीक्षा केंद्र बने अनंत प्रसाद इंटर कॉलेज भदोही, पीबी इंटर कॉलेज सिटी, राजकीय इंटर कॉलेज शुकुलपुर, कालूराम इंटर कॉलेज शीतलागंज, ग्राम विकास इंटर कॉलेज कोहड़ौर और स्वामी करपात्री इंटर कॉलेज रानीगंज के लिए जनता बस सेवा संचालित होगी। जिले में 4802 अभ्यार्थी परीक्षा देंगे।