मानिकपुर में नगर पंचायत अध्यक्ष के विद्यालय में नोटिस चस्पा करते बैंककर्मी। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
नगर पंचायत अध्यक्ष मानिकपुर के विद्यालय पर इलाहाबाद बैंक ने 25 लाख रुपये की बकाएदारी का नोटिस चस्पा किया गया है। विद्यालय के नाम पर वर्ष 2017 में ऋण लिया गया था। इसके बाद किस्त नहीं जमा की गई। शुक्रवार को बैंक के लोगों ने विद्यालय पहुंचकर नोटिस चस्पा किया।
नगर पंचायत अध्यक्ष मानिकपुर अबू जैद ने इलाहाबाद बैंक कुंडा से 25 लाख रुपये का ऋण लिया था। इसके बाद बैंक में कोई किस्त नहीं जमा की गई। कई बार नोटिस देने के बाद भी ध्यान नहीं दिया गया। इसके बाद भी संज्ञान नहीं लेने पर मानिकपुर नगर पंचायत अध्यक्ष अबू जैद के खिलाफ फिर से नोटिस जारी किया गया। शुक्रवार को बैंककर्मी उनके विद्यालय पहुंचे और नोटिस चस्पा किया। बैंक प्रबंधक जेआर मीना ने बताया कि कई बार नोटिस भेजने के बाद भी किस्त नहीं जमा होने पर कोर्ट का नोटिस चस्पा किया गया है।