प्रयागराज-लखनऊ रेल खंड पर हथिगवां के कृष्णा राम का पुरवा के पास बुधवार को इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से लगभग 25 बकरियों की मौत हो गई। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल रहा। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन
बुधवार सुबह करीब 11:45 बजे बकरियों का झुंड अचानक रेलवे ट्रैक पर आ गया। बकरियां चरा रहीं सावित्री देवी और उर्मिला ने उन्हें हटाने का प्रयास किया लेकिन वह पटरियों पर ही दौड़ती आगे बढ़ गई। इसी दौरान लखनऊ से प्रयागराज जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से करीब 25 बकरियों की मौत हो गई।