24 people tested covid positive including bsa office coordinator in prtapgarh
प्रतापगढ़। सप्ताह भर राहत के बाद बुधवार को फिर कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ गई। बीएसए कार्यालय के समन्वयक समेत 24 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सभी लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
बीते सप्ताह भर से 15 से भी कम मरीज मिल रहे थे। बुधवार को मरीजों की संख्या बढ़कर 24 पर पहुंच गई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में तैनात जिला समन्वयक कोरोना संक्रमित मिले हैं। बीएसए के बाद एक और कर्मचारी के कोरोना संक्रमित मिलने से कार्यालय में हड़कंप मचा है। कुंडा में पांच, शहर में चार और रानीगंज में दो मरीज मिले हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी एके श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में मरीजों की संख्या नियंत्रित है।