फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में मानवता हुई शर्मसार, स्ट्रेचर न मिलने पर पति को कंधे पर लेकर इलाज के लिए भटकती रही महिला

Wed, 11 Nov 2020 06:05 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
पति को इलाज के लिए कंधे पर उठाकर ले जाती महिला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में मानवता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। जिला अस्पताल में स्ट्रेचर न मिलने के कारण शोभा अपने पति को कंधे पर लाद कर डॉक्टरों के पास इलाज कराने के लिए भटकती रही। लापरवाह स्वास्थ्य महकमे को जरा भी शर्म नही आई, जिला अस्पताल में तैनात वार्ड बॉय और डॉक्टर समेत पूरे स्टाप ने महिला की कोई भी मदद नहीं की। 

विज्ञापन


अब सोशल मीडिया पर महिला का वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं पीड़ित महिला शोभा का आरोप है कि वह पति को कंधे पर लादकर डॉक्टर के पास तक लेकर गई, लेकिन किसी भी स्वास्थ्य कर्मी ने उसकी कोई भी मदद नहीं की। 

शोभा के पति का छह महीने पहले पेड़ से गिरने पर पैर टूट गया था, वह पति का इलाज कराने जिला अस्पताल पहुंची थी, लेकिन एक गरीब बेबस महिला पति को कंधे पर लाद अस्पताल में हैरान व परेशान घूमती रही। महिला को स्ट्रेचर तक नहीं मिल सका। घटना 5 दिन पुरानी है। जिला अस्पताल के सीएमएस पीपी पाण्डेय का कहना है कि महिला के द्वारा हेल्प नही मांगी गई, अस्पताल में आठ स्ट्रेचर हैं 500 मरीज रोज आते हैं ऐसे में कभी स्ट्रेचर खाली नहीं रहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें