शादी अनुदान का दोहरा लाभ नहीं ले पाएंगे लाभार्थी
शासन ने कसा शिकंजा, सूची का मिलान करने के बाद जारी होगी रकम
आनलाइन हुई चारों विभागों में शादी विवाह योजना
प्रतापगढ़। व्यक्तिगत शादी अनुदान योजना का अब कोर्ई भी व्यक्ति दोहरा लाभ नहीं ले पाएगा। शासन विभाग की आंख में धूल झोंककर दो-दो विभागों से लाभ लेने वाले दलालों पर शिकंजा कसते हुए सभी विभागों ने योजना को आनलाइन कर दिया है। इससे चारों विभाग एक-दूसरे से सूची का मिलान करने के बाद ही अनुदान की राशि जारी करेंगे।
गरीब परिवार की बेटियों का हाथ पीले करने के लिए शासन की ओर से मिलने वाले बीस हजार रुपये के अहेतुक सहायता लेने के लिए अब किसी विभाग को गुमराह करके दोहरा लाभ नहीं ले पाएंगे। शादी अनुदान की योजना चार विभागों से संचालित हो रही है। समाज कल्याण, अल्पसंख्यक, पिछड़ा वर्ग और श्रम विभाग से मिलने वाली राशि में अधिकांश दलाल एक से अधिक विभाग में आवेदन करके दोहरा लाभ उठा लेते थे। मगर अब शासन ने चारों विभागों के शादी अनुदान योजना को पूरी तरह आनलाइन कर दिया है, यहीं नहीं, जो विभाग शादी अनुदान के पात्रों की सूची तैयार करेंगे, वह पहले दूसरे विभागों से मिलान करेंगे। इसके बाद ही लाभार्थी के खाते में धनराशि भेजेंगे। विभाग की इस पहल से उन दलालों पर लगाम लगाने की कोशिश हो रही है, जो विभाग को बदनाम करने पर तुले होते हैं। व्यक्तिगत शादी अनुदान योजना में प्रत्येक लाभार्थी को बीस हजार रुपये मिलते हैं।
इनसेट---
सामूहिक विवाह में मिलता 35 हजार
सामूहिक विवाह योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी को 35-35 हजार रुपये खर्च होता है। इसमें 20 हजार रुपये लडक़ी के माता-पिता के खाते में और 10 हजार रुपये का सामान और पांच हजार रुपये शादी की तैयारी में खर्च होता है। चालू वित्तीय वर्ष का पहला सामूहिक विवाह कार्यक्रम 15 दिसंबर को जीआईसी में आयोजित किया गया था।
इनसेट---------
विभाग में अभी भी डंप है 89 लाख रुपये
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लिए समाज कल्याण विभाग के पास पर्याप्त बजट है। शहर में कार्यक्रम होने के बाद भी 89 लाख रुपये अभी भी हैं। ब्लाकों से मांग पत्र आते ही धनराशि भेजने की तैयारी है। फिलहाल अभी तक किसी भी ब्लाक से डिमांड नहीं आई है।
इनसेट-------
अब ब्लाक और टाउन एरिया में होंगे सामूहिक विवाह
मुख्यालय पर सामूहिक विवाह कार्यक्रम होने के बाद अब टाउन एरिया और ब्लाक मुख्यालयों पर इस तरह के आयोजन कराने के लिए डीएम ने पत्र भेजा है। सामूहिक विवाह में उन गरीब परिवारों को काफी राहत मिल जाती है, तो अपने बेटियों का हाथ पीले करने में अक्षम होते हैं।
वर्जन-------
व्यक्तिगत शादी अनुदान योजना में दोहरा लाभ लेने वालों शिकंजा कसने की तैयारी है। अब कोई भी गुमराह करके योजना का लाभ नहीं ले पाएगा। जो पात्र हैं, उन्हें योजना का लाभ मिलेगा।
एनएन द्यिवेदी, जिला समाज कल्याण अधिकारी