फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीडिया कप पर शहीद भगत सिंह एकादश का कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। मीडिया कप के फाइनल में शहीद भगत सिंह व रानीगंज एकादश के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। शानदान बैटिंग व कसी हुई गेंदबाजी की बदौलत शहीद भगत सिंह ने 11 रनों से रानीगंज एकादश को करारी शिकस्त दी और फाइनल अपने नाम कर लिया। मुख्य अतिथि सदर विधायक संगमलाल गुप्ता, डीएम, एसपी व सीडीओ ने विजेता व उपविजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कार वितरित कर उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन


शहीद भगत सिंह एकादश के कप्तान जान मोहम्मद ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने निर्णय लिया। शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए शहीद भगत सिंह एकादश के खिलाडिय़ों ने निर्धारित 15 ओवरों में जीत के लिए 118 रनों को लक्ष्य रखा। टीम की तरह से बब्लू राय 23, चंद्रज 28, जान मोहम्मद ने एक छक्क ा लगाकर 15 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रानीगंज एकादश की टीम निर्धारित 15 ओवरों में महज 107 रन ही बना सकी। टीम की तरफ से सौरभ सिंह ने अर्धशतक जमाया, लेकिन अन्य खिलाड़ी उनका साथ नहीं दे सके। इस तरह से शहीद भगत सिंह एकादश की टीम ने जीत दर्ज की।

बतौर मुख्य अतिथि विधायक सदर संगमलाल गुप्ता, विशिष्ट अतिथि डीएम शंभु कुमार, एसपी एस आनंद व सीडीओ राजकमल यादव ने विजेता व उपविजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कार वितरित किया। अतिथियों ने खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल के महत्व पर प्रकाश डाला। मैन आफ द मैच रानीगंज एकादश के खिलाड़ी सौरभ सिंह को जबकि मैन आफ द सीरीज बब्लू राय को चुना गया। मीडिया प्रभारी शिव मोहन शुक्ला ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया। संचालन राज नारायण शुक्ल राजन व अध्यक्षता जगत बहादुर सिंह ने की। इस अवसर पर शिवगढ़ ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विनोद दूबे, समाजसेवी रोशनलाल ऊमवैश्य, डीजीसी ग्रामसभा विवेक उपाध्याय, मीडिया प्रभारी विनोद तिवारी, ज्ञानप्रकाश शुक्ला, राकेश पांडेय, अनूप उपाध्याय, दिनेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


एथलेटिक्स खिलाड़ी मेराज व खुशबू को दिया 50 हजार का चेक
एथलेटिक्स खिलाड़ी मेराज व खुशबू गुप्ता को विधायक संगमलाल गुप्ता ने 50- 50 हजार रुपये का चेक देकर पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि जिले में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। बस उन्हें तराशने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें