रानीगंज। जब किसी को रोजगार मिलता है, तो उसका पूरा परिवार खुशहाल होता है। रोजगार प्राप्त कर युवा आत्मनिर्भर बनते हैं। ये बातें उपजिलाधिकारी रानीगंज राहुल यादव ने श्रीराम जानकी मंदिर बरहदा रानीगंज में रोजगार मेले में कही। उन्होंने कहा कि समाजसेवी पंकज मिश्र का यह प्रयास सराहनीय है। जिससे युवा वर्ग को रोजगार के साथ एक नई दिशा मिलेगी। पंकज मिश्रा ने बताया कि 1800 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। इस दौरान जगदीश प्रसाद तिवारी, हरिमंगल तिवारी, दीपक पांडे, रवींद्रधर द्विवेदी, वीरेंद्र मिश्रा, सालिगराम तिवारी, सूरज तिवारी, देवेंद्र तिवारी, इंसाफ बहादुर सिंह, साधू सिंह, नीलम गुप्ता, अनिल गुप्ता, अजय मिश्र, बीके तिवारी आदि मौजूद रहे।