फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी पर झूलती मिली युवती 17-48-04

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीगंज। शनिवार की रात युवती का शव फांसी पर लटकता मिला। परिवार के लोग घर लौटे तो दंग रह गए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची, लेकिन परिजनों ने यह कहते हुए कार्रवाई से इनकार कर दिया कि मृतका मनोरोगी थी। इसलिए फांसी लगाकर जान दे दी। इसके बावजूद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


रानीगंज थाना क्षेत्र के थरिया निवासी तीर्थराज यादव के परिवार में युवक की शनिवार को सगाई थी। शाम को परिवार के लोग सगाई कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। घर पर केवल तीर्थराज की बेटी सुनीता (22) थी। परिवार के लोग रात में घर लौटे तो दंग रह गए। कमरे में सुनीता का शव लटक रहा था। लोग रोते हुए बाहर की ओर भागे। शोरशराबा सुनकर गांव के लोग आ गए। लोगों ने शव को नीचे उतारने के बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पुलिस पहुंच गई। परिवार के लोगों ने बताया कि 6 माह पहले सुनीता को सांप ने काट लिया था। तबसे उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी। परिजनों की जिद के बावजूद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सुनीता की मौत को लेकर गांव में इस बात की चर्चा है कि वह किसी से प्यार करती थी, लेकिन मोहब्बत न मिल सकी। युवक की शादी तय हो गई। जिसके गम में उसने यह कदम उठाया। एसओ रानीगंज ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का लगता है। युवती के प्रेम मोहब्बत के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फांसी पर झूलती मिली युवती
घरवालों ने बताया मनारोगी, पुलिस ने कहा खुदकुशी
परिवार के लोग गए थे बगल में सगाई कार्यक्रम में
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें