फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग दुर्घटनाओं में किशोर और अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडा। सड़क दुर्घटनाओं में एक युवक व किशोर की मौत हो गई। युवक की मौत बाइक से टक्कर लगने से हुई, जबकि नाबालिग को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। कुंडा कोतवाली क्षेत्र के ताजपुर गांव निवासी तीरथ पांडेय (45) पुत्र बिहारी लाल शुक्रवार सुबह शौच के लिए बाहर गए थे। लौटते समय वह घर के पास सड़क पार कर रहे थे। इस दौरान बेकाबू बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गए। सूचना पर परिजन उन्हें कुंडा सीएचसी ले गए, जहां से उसे रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


दोपहर में प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में उनकी मौत हो गई। दूसरी घटना में हथिगवां थाना क्षेत्र के कटरा बिहरिया गांव निवासी रोहित (14) पुत्र बुधराम पाल दोपहर में खरीदारी करने के लिए पैदल ही जा रहा था। बरना रेलवे फाटक के पास बेकाबू ट्रक ने उसे कुचल दिया। आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो चालक गाड़ी समेत भाग निकला। मौके पर पहुंचे लोगों ने देखा तो रोहित की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंचे परिजन शव देख बिलख पड़े। हथिगवां पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें