फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ के घोड़े ने जीती बाबूगंज मेले की घुड़दौड़ प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 39
विज्ञापन

लखनऊ के घोड़े ने जीती बाबूगंज मेले की घुड़दौड़ प्रतियोगिता
कई राउंड में आयोजित हुई प्रतियोगिता, विजेता घुड़सवार को मिली शील्ड
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा। बाबूगंज मेले में होने वाली घुड़दौड़ प्रतियोगिता में इस बार लखनऊ मलिहाबाद के घोड़े ने बाजी मारी। कई राउंड में चली इस प्रतियोगिता में घुड़सवार गौस मोहम्मद खान को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान भारी संख्या में लोगों की भीड़ मौजूद रही।
विज्ञापन

क्षेत्र के बाबूगंज बाजार में आयोजित पशु मेले में हर वर्ष की तरह इस बार भी घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इमसें कई जिलों से आए घुड़सवारों ने हिस्सा लिया। घुड़दौड़ प्रतियोगिता कई राउंड में चली। घुड़सवारों ने अपने ट्रेंड घोड़ों को दौड़ाया। अंत में लखनऊ मलिहाबाद निवासी गौस मोहम्मद का घोड़ा पहले स्थान पर रहा। दूसरे स्थान पर मऊआइमा के जमाल पठान का घोड़ा रहा। विजेता व उपविजेता को नवाबगंज के पूर्व विधायक अंसार अहमद पहलवान व बाबागंज विधायक विनोद सरोज ने शील्ड देकर पुरस्कृत किया। इस दौरान प्रतिनिधि हरिओम शंकर श्रीवास्तव, प्रमुख बीएन सिंह, संतोष सिंह, पंकज सिंह, अनुभव यादव, जिला पंचायत सदस्य व पूर्व प्रमुख डब्बू सिंह, बबलू सिंह, मेला प्रबंधक मुकुर सिंह, मेला व्यवस्थापक जितेंद्र सिंह, साके सिंह सरदार, इंद्रदेव पटेल आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें