फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निलंबन की तलवार लटकी तो गायब डॉक्टर ने भेजा इस्तीफा

विज्ञापन
विज्ञापन
निलंबन की लटक रही तलवार से बचने के लिए 13 माह से गायब चल रहे चिकित्सक ने विभाग को अपना इस्तीफा भेज दिया है। अपने त्यागपत्र के पीछे लंबी बीमारी की वजह भी बताई है।
विज्ञापन

जिले के सरकारी अस्पतालों में तैनात दस डॉक्टर बिना किसी सूचना के लंबे समय से गायब चल रहें हैं। जिसमें लीलापुर पीएचसी पर तैनात डॉक्टर शौकत अली भी शामिल हैं। शासन के आदेश के बाद सीएमओ ने इन चिकित्सकों के घर पर तीन-तीन बार कारण बताओ नोटिस भेजवाया। चिकित्सकों ने नोटिस का जवाब तक नहीं दिया। ऐसे में गायब चल रहे डाक्टरों के खिलाफ सीएमओ ने निलंबन का पत्र भेज दिया। बुधवार के अंक में अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिसके बाद लीलापुर पीएचसी पर तैनात डॉक्टर शौकत अली की नींद टूटी। 13 महीनों से बिना बताए गायब रहने वाले डाक्टर ने निलंबन की कार्रवाई के पहले ही अपना इस्तीफा सीएमओ को भेज दिया। जिसके पीछे कारण खुद को बीमार होना बताया है। सीएमओ एके श्रीवास्तव ने बताया कि डाक्टर शौकत अली ने इस्तीफा भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें